नार्थ ईस्ट की जनता से बोले अमित शाह, कहा- '371 को नहीं छेड़ा जाएगा'
नार्थ ईस्ट की जनता से बोले अमित शाह, कहा- '371 को नहीं छेड़ा जाएगा'
Share:

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नॉर्थ इस्टर्न काउंसिल के 68वें पूर्ण अधिवेशन में शामिल होने के लिए असम के गुवाहाटी पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार नॉर्थ ईस्ट राज्यों के विशेष दर्जा देने वाली धारा 371 को नहीं छेड़ा जाएगा। अमित शाह ने कहा है कि, 'भारतीय संविधान की धारा 371 एक विशेष प्रावधान है। भाजपा सरकार धारा 371 का सम्मान करती है और इसे किसी भी तरह से नहीं बदली जाएगी।'

अमित शाह ने कहा कि, 'संसद में जब मैं धारा 370 के लिए बिल लेकर उपस्थित हुआ तो विपक्ष के लोगों ने ये बताने का प्रयास किया था, धारा 371 को भी हटा दिया जायेगा। भाजपा सरकार 371 का पूरा सम्मान करती है।' अमित शाह ने कहा कि, 'नार्थ ईस्ट और भारत का जुड़ाव महाभारत काल से है। अर्जुन और भीम दोनों के बेटे नॉर्थ ईस्ट से थे। अर्जुन का विवाह मणिपुर में हुआ था और श्रीकृष्ण के पोते की शादी भी नॉर्थ ईस्ट में हुई थी।' उन्होंने कहा कि हम नार्थ ईस्ट की संस्कृति को आगे लेकर जाएंगे। 

अमित शाह ने कहा कि, 'मुझे भरोसा है पीएम मोदी के नेतृत्व में जो विकास हुआ वो आपको बेहतर स्थान दिलाएगा। आज यहां 8 सीएम बैठे हैं इनमे कांग्रेस पार्टी से एक भी नहीं है। नार्थ ईस्ट की आतंकी गतिविधियों में कमी आई है। जो हथियार डालेगा वो साथ आ सकता है। जिनके हाथ में हथियार है, हमने उनके प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रखी है। 2022 तक नार्थ ईस्ट के आठों प्रदेश रेल सुविधा से लैस होंगे।

क्या सचमुच धूम्रपान छोड़ने में मदद करती है ई-सिगरेट, जानिए क्या कहता है WHO

अमेरिका में PHD की पढ़ाई कर रहे बांग्लादेशी छात्र को मारी गोली, मौत

असम NRC के विरोध में उतरी तृणमूल कांग्रेस, पश्चिम बंगाल में कई जगह किए प्रदर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -