Kerala Election: केरल में बोले अमित शाह- 'CPI का SDPI और PFI के साथ 'इलू-इलू' चल रहा है'
Kerala Election: केरल में बोले अमित शाह- 'CPI का SDPI और PFI के साथ 'इलू-इलू' चल रहा है'
Share:

तिरुवनंतपुरम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिण के चुनावी राज्यों के दौरे पर निकले हैं। बीते रविवार को वह केरल पहुंचे। यहाँ उन्होंने तिरुवनंतपुरम के शंकुमुघम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विजय यात्रा के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान मंच पर 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन भी मौजूद रहे। इसी बीच अमित शाह ने संबोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, 'केरल एक जमाने में विकास के लिए जाना जाता था। इसी राज्य ने सबसे पहले निरक्षरता को परास्त किया था। लेकिन आज यही राज्य LDF-UDF के बारी-बारी सत्ता में आने के चक्कर में राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गया है।

ये दोनों पार्टियां केरल को भ्रष्टाचार में आगे न बढ़ने देने के लिए एक हेल्थी कॉम्पिटिशन खेल रही हैं। जब UDF सत्ता में आता है तो सोलर घोटाला करता है, और जब LDF सत्ता में आता है, तो वह डॉलर गोल्ड घोटाला करता है। LDF और UDF देश की चिंता नहीं करते बल्कि अपने वोट बैंक की चिंता करते हैं।' इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'सीपीआई का एसडीपीआई और पीएफआई के साथ 'इलू-इलू' चल रहा है और कांग्रेस मुस्लिम लीग को साथ लेकर चुनाव के मैदान में चली गई। मैं तो समझ ही नहीं पा रहा हूं कि कांग्रेस आखिर चाह क्या रही है। कांग्रेस प।बंगाल में कम्युनिस्ट के 'साथ' हमारे खिलाफ चुनाव लड़ रही है और यहां उनके 'खिलाफ' लड़ रहे हैं। केरल में पार्टी ने मुस्लिम लीग को अपना साथी बनाया है और प। बंगाल में फुरफुरा शरीफ को अपना साथी बनाया है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आपकी दिशा क्या है?'

आप सभी जानते ही होंगे केरल की 140 विधान सभा सीटों पर 6 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है। वहीँ दीपक मिश्रा को ऑब्जर्वर बनाया गया है। आपको पता ही होगा केरल में पहले 21,498 चुनाव केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इस बार यहां चुनाव केंद्रों की संख्या 40,771 होगी। आने वाले 2 मई को रिजल्ट आएगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: गूगल और फेसबुक ने महिलाओं के नाम किया अपना LOGO

TMC और BJP के बीच गहराई राजनितिक लड़ाई, ट्विटर पर जमकर भड़की ममता

क्या कह रहे हैं आपके राशि के सितारे, यहाँ जानिए आज का राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -