केवल घर में ही बताना चाहिए अपनी कमजोरी : अमित शाह
केवल घर में ही बताना चाहिए अपनी कमजोरी : अमित शाह
Share:

भोपाल : अपनी कमजोरी केवल घर में ही बताना चाहिए। यदि बच्चा कमजोर है तो यह बात बाहर उजागर नहीं करना चाहिए। यदि हम सत्ता में हैं तो व्यवहार को सत्ता के अनुकूल ही होना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कही। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश की राजधानी में आयोजित किए जाने वाले महाजनसंपर्क अभियान क्षेत्रीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें अपना आचरण और व्यवहार वैसा ही रखना होगा जो सत्ता के अनुसार होता है। 

मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी के महासंपर्क अभियान को अब और अधिक सही तरीके से किया जाना है। मिस्ड काॅल के माध्यम से जो सदस्य बने हैं उनके घर जाकर संकप करें और उनसे मुलाकात भी करें। इस माह कार्यकर्ता इसी काम में व्यस्त रहें। मामले में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ऐसी ही सरकार अच्छी है जो अपनी हो। भाजपा घरानों से चलने वाली पार्टी नहीं है। यहां तो नरेंद्र मोदी जैसा छोटा सा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। 

इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी संबोधित किया जिसमें कहा गया है कि रामायण के समय से हीभ्रम फैलाने का प्रयास किया जाता रहा है। इन भ्रमों से कोई फर्क नहीं पड़ता। अप्रत्यक्ष तौर पर शिवराज ने कार्यकर्ताओं को व्यापमं. मामले में इस तरह की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंद कुमार धर्मलाल कौशिक, संगठन महामंत्री जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकर्ता और सांसद व विधायक शामिल रहे।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -