भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगा पा रहे राहुल बाबा
भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगा पा रहे राहुल बाबा
Share:

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों उत्तरप्रदेश में चुनावी तैयारियों में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उन्होंने स्वाभिमान रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी की और कहा कि विपक्ष सत्तापक्ष पर किसी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पा रहा है। यह केंद्र सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा मैं आपको यह कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी की सरकार ने बीते दो वर्ष में किस तरह की उपब्धि प्राप्त की है।

उनका कहना था कि केंद्र सरकार के खिलाफ किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का मसला सामने नहीं आया है। दरअसल उन्होंने जन स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार टूजी घोटाले, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के ही साथ कई तरह के घोटालों में उलझी रही है। इतना ही नहीं यूपीए सरकार पर कोल आवंटन घोटाला और टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले को लेकर सवाल उठते रहे हैं। पूर्व सरकार ने तो जमीन से लेकर आसमान तक भ्रष्टाचार ही किया है। उन्होंने यूपीए द्वारा किए जाने वाले विभिन्न घाटालों का उल्लेख किया और कहा कि आदर्श हाउसिंग में भी इन्होंने घोटाला किया।

दो वर्षों में विपक्ष सरकार के विरूद्ध भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाई इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह तो उनकी उपलब्धि ही है। राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन में इस तरह की बातों पर आश्चर्य जताया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर तक काट ले जाता था मगर हम कुछ नहीं करते थे। मगर एनडीए सरकार बनने के दो साल में अब हालात ये हो गए हें कि पाकिस्तान की ओर से फायरिंग होने पर अंमि गोली भारत चलाता है और फिर फायरिंग नहीं होती है। पाकिस्तान भारत सरकार के कड़े रूख को समझने लगा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -