लोगों ने किया स्वागत तो पार्टियां क्यों कर रही है विरोध
लोगों ने किया स्वागत तो पार्टियां क्यों कर रही है विरोध
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बड़े नोट बन्द करने की आलोचना करने को लेकर सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का विरोध किया है। उन्होंने विरोध करते हुए कहा है कि सपा, बसपा, आप ये दल कालेधन का समर्थन कर रहे हैं या फिर इसका विरोध कर रहे हैं इस बारे में विचार करना होगा। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सरकार के निर्णय को आर्थिक आपातकाल बताया था।

जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पूछा गया कि आखिर वे इस मामले में क्या कहते हैं तो उन्होंने कहा कि जो भी देशभक्त हैं, ईमानदारी से रहना चाहते हैं उन्होंने तो सरकार के निर्णय का जमकर स्वागत किया है लेकिन यदि बसपा ने आर्थिक आपातकाल की बात कही है तो बसपा के लिए जरूर यह आर्थिक आपातकाल हो सकता है। उन्होंने प्रश्न करते हुए इन दलों का विरोध किया और कहा कि वे जानना चाहते हैं कि नोट बंद करने के निर्णय से आतंकी, कालाबाजारों, नक्सलों और भ्रष्टाचारियों को मुश्किल होगी लेकिन इस मामले में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिर क्यों मुश्किल हो रही है।

भाजपा प्रमुख द्वारा कहा गया कि अमित शाह, बसपा, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टियां एक्सपोज़ हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 30 दिसंबर तक सभी नोट स्वीकार किए जाऐंगे। ऐसे में आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। आम जनता अपने 2.5 लाख रूपए के नोट्स को इस अवधि में बदल सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -