केंद्र के विकास कार्यों की अमित शाह ने की सराहना
केंद्र के विकास कार्यों की अमित शाह ने की सराहना
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकास कार्यों की भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने सराहना की है। वे अरूणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत को लेकर, अपनी बात कह रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भाजपा अपने विजय अभियान के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को शुभकामनाऐं देता हूॅं। अमित शाह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाली चुनावी सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए, जाने वाले विकास पर जनत के विश्वास की ही मुहर है।

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और, जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर उन्होंने ट्वीट कर सभी को शुभकामनाऐं दीं। अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों के उपचुनाव में जीतने को लेकर, इसे क्रिसमस का शानदार उपहार बताया। अमित शाह ने कहा कि, दूसरे प्रदेशों में होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिल रही है। इतना ही नही, गुजरात व हिमाचल प्रदेश में जनता ने कांग्रेस को जीत नहीं दिलवाई।

कांग्रेस को नकार दिया गया है। पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रेदश व अरूणाचल प्रदेश में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। अरूणाचल प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए, प्रदेश नेतृत्व को शुभकामनाऐं देते हुए अमित शाह ने कहा कि, भाजपा के बढ़ते कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्ट ईस्ट पाॅलिसी के प्रति पूर्वोत्तर की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। उनका कहना था कि जिस तरह से किसानों ने और अन्य लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया है। वह सराहनीय है।

गुजरात के चुनाव परिणाम देश की राजनीति में क्या गुल खिलाएंगे?

मजेंटा लाइन के उद्घाटन पर केजरीवाल रहेंगे नदारद

मोदी के पांच प्रहार से कांग्रेस हुई ढेर

फिक्की की एजीएम का शुभारम्भ करेंगे पीएम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -