महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कोरोना की चपेट में आया ये बड़ा नेता
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कोरोना की चपेट में आया ये बड़ा नेता
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat singh Koshiyari) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनको फिलहाल HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोश्यारी की तबीयत कैसी है, उनको कोरोना के कितने गंभीर या सामान्य लक्षण हैं इसकी खबर अभी नहीं आई है।

वही महाराष्ट्र में इस समय उद्धव ठाकरे की सरकार मुश्किल में नजर आ रही है। उनके मंत्री एकनाथ शिंदे ने बागी रुख अपना लिया है। उनके साथ शिवसेना एवं निर्दलीय मिलाकर 40 विधायक भी हैं। ये सभी लोग इस समय असम के गुवाहाटी में उपस्थित हैं। महाराष्ट्र में हुए MLC चुनाव में कुछ विधायकों ने क्रॉस वोट किया था। इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिला था।

इसके बाद ही एकनाथ शिंदे और बाकी विधायक पहले गुजरात चले गए थे। कल सभी MLA सूरत में रुके। अब वे लोग सूरत से गुवाहाटी पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ मुंबई में बाकी विधायकों को सहेजकर रखने के लिए उद्धव ठाकरे ने होटल में पहुंचा दिया है, क्योंकि एकनाथ शिंदे के दावे निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। उद्धव सरकार पर संकट निरंतर मंडरा रहा है। मान मनौव्वल का प्रयास चल रहा हैं किन्तु फिलहाल कोई सफलता नहीं नजर आ रही है। वहीं बागी विधायकों को गुवाहाटी में एयरपोर्ट के पास ही रैडिसन ब्लू होटल में रखा गया है। वहां सुरक्षा का कड़ा पहरा है। इन विधायकों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बागी विधायकों की संख्या और बढ़ने का दावा है।

द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर CM शिवराज ने दी ये प्रतिक्रिया

नगर निकाय चुनाव में डेमेज कंट्रोल को लेकर कांग्रेस ने गठित की समिति

MP में इस पार्टी को लगा तगड़ा झटका, मेयर कैंडिडेट ने वापस लिया नामांकन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -