मंत्रिमंडल विस्तार के बीच CM नीतीश को लगा ये बड़ा झटका
मंत्रिमंडल विस्तार के बीच CM नीतीश को लगा ये बड़ा झटका
Share:

पटना: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। किन्तु नीतीश मंत्रिमंडल की शपथ के साथ ही कुछ विधायकों की नाराजगी भी सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 5 MLA मंगलवार को नई मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे। ये विधायक मंत्रिपद नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश को 24 अगस्त को बहुमत साबित करना है, किन्तु उससे पहले कुछ विधायकों का यूं नाराज होना ठीक संकेत नहीं देता।

बिहार में मंगलवार को ही मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। महागठबंधन के 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई है। मंत्रिमंडल में सबसे अधिक मंत्रिपद राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से 16 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं, जनता दल यूनाइटेड के 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जबकि कांग्रेस के 2, हम का 1 एवं 1 निर्दलीय विधायक को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई।

JDU के कौन-कौन से विधायक नाराज?
1- डॉक्टर संजीव (परबत्ता विधानसभा)
2- पंकज कुमार मिश्र (रुन्नीसैदपुर)
3- सुदर्शन (बरबीघा)
4- राजकुमार सिंह (मटिहानी)
5- शालिनी मिश्रा

वही इसमें से राजकुमार सिंह 2020 विधानसभा चुनाव में LJP के टिकट पर चुनाव लड़े थे, मगर बाद में जनता दल यूनाइटेड में चले गए थे। फिलहाल इन विधायकों ने अपनी नाराजगी की बात खुलकर नहीं रखी है। शपथग्रहण में सम्मिलित ना होने पर जब शालिनी मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपनी सास के उपचार के लिए फिलहाल दिल्ली में हैं। खफा बताए जा रहे ये सभी MLA भूमिहार जाति से हैं। ये स्वयं तो कुछ नहीं बोल रहे मगर MLA डॉक्टर संजीव कुमार की पोस्ट से सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने शेष 3 विधायकों के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा है, 'तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहां तख़्त-नशीं था, उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यक़ीं था!!'

नितीश कुमार के 'पलटने' के बाद बिहार में क्या करेगी भाजपा ? कोर कमिटी की बैठक में हुआ फैसला

स्वतंत्रता दिवस पर आज़म खान ने सुनाया हिटलर का किस्सा, जानिए क्या थी कहानी ?

केजरीवाल के भ्रष्ट मंत्री सत्येंद्र जैन को पद से हटाया जाएगा ! दिल्ली हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -