झंडा वंदन की तैयारियों के बीच शख्स ने फोड़ा बम, 2 लोगों की मौत
झंडा वंदन की तैयारियों के बीच शख्स ने फोड़ा बम, 2 लोगों की मौत
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश में एक बड़ी घटना सामने आई है। महू से लगभग आठ किलोमीटर दूर ग्राम बेरछा में कौशल परिवार के दो गुटों में आपसी विवाद के चलते बम फेंक दिया गया। घटना में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं, 15 से अधिक लोग चोटिल हो गए। इनमें से 4 व्यक्तियों को इंदौर रेफर किया गया है। कहा जा रहा है कि बम आर्मी रेंज से लाया गया था।

कहा जा रहा है कि ग्राम बेरछा में झंडा वंदन के आयोजन की तैयारियां की जा रही थीं। दो गुट आपस में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि शख्स आर्मी की फायरिंग रेंज में छोड़े जाने वाले बम को उठा कर लाया तथा भीड़ के बीच फोड़ दिया। 

वही अचानक हुए धमाके से गांव के लोग डर गए। घटना में बम फोड़ने वाले सहित 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। चोटिल व्यक्तियों में 7 महिलाएं, दो बच्चे और बाकी पुरुष हैं। गांव वालों के मुताबिक, बेरछा में आर्मी की प्रैक्टिस रेंज है। यहां आर्मी के सैनिक बम फोड़ने की प्रैक्टिस करते हैं। कई बार बम फूटते नहीं हैं। इन्हें वे जंगल में छोड़ कर चले जाते हैं। तांबे के लालच में गांव वाले इन्हें जंगल में से उठा ले आते हैं।

लाल किले से PM मोदी ने दिलाए ये 5 प्रण

आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए यहाँ?

बिजली ने ली 2 महिलाओं की जान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -