भारत में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मरीज, चिंता बढ़ा रहे ये दो राज्य
भारत में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मरीज, चिंता बढ़ा रहे ये दो राज्य
Share:

चीन में कोरोना की नई आफत लाने वाले नए BF.7 वैरिएंट ने भारत में भी दस्तक दे दी है। जी दरअसल गुजरात से लेकर तेलंगाना और कर्नाटक तक इसके कुछ मामले सामने आ चुके हैं। इसी के चलते देश में नई लहर का डर बढ़ता हुए नजर आ रहा है। आपको बता दें कि इसकी वजह यह कहा जाना है कि यह नया वैरिएंट तेजी से फैलता है। हालांकि भारत में अब भी हालात बेहतर हैं और बीते एक दिन में 196 नए केस ही सामने आए हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3,428 हो गई है। आपको बता दें कि देश भर के इस डेटा को देखें तो चिंता की कोई बात नहीं है, हालाँकि दो राज्य थोड़ी फिक्र बढ़ा देते हैं। जी हाँ और ये दोनों राज्य हैं, कर्नाटक और केरल। इन दोनों राज्यों में ही देश भर के केसों के मुकाबले 80 फीसदी केस हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को क्या हुआ ? अचानक दिल्ली AIIMS में हुईं भर्ती

जी दरअसल एक तरफ कर्नाटक में 1221 एक्टिव केस हैं तो वहीं केरल में 1397 सक्रिय मामले है। वहीं दोनों ही राज्यों में एक बड़ी आबादी है, जो विदेश में बसी है। ऐसे में प्रवासी भारतीयों के आवागमन के चलते यहां केस बढ़ने की आशंका अधिक है। वहीं इन दो राज्यों के बाद तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, यहाँ फिलहाल 148 सक्रिय मामले हैं। इसी के साथ चौथे नंबर पर ओडिशा है, जहां फिलहाल 101 सक्रिय केस हैं। जी हाँ और इन 4 राज्यों के अलावा देश के सभी राज्यों में 100 से कम ही मामले हैं।

सबसे खासतौर पर यूपी जैसे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में 57 केस हैं, जबकि बंगाल में 53 मामले हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा राजस्थान में 89 और पंजाब में 37 केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में फिलहाल 46 एक्टिव केस हैं। हालाँकि राहत की बात यह है कि अब भी देश में 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या जीरो ही है। जी हाँ और इनमें पूर्वोत्तर के ही 5 राज्य त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर शामिल हैं।

इसके अलावा लक्षद्वीप, झारखंड, दादर एवं नागर हवेली, असम, अरुणाचल प्रदेश एवं अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी कोई एक्टिव केस फिलहाल नहीं है। ऐसे में एक तरफ दो राज्यों में 80 फीसदी सक्रिय मामले हैं तो वहीं 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उम्मीद बंधा रहे हैं, जहां फिलहाल कोरोना का कोई भी सक्रिय केस नहीं है।

'अपने घर में रखे धारदार चाकू, लव जिहाद उनकी परंपरा है': साध्वी प्रज्ञा

'मेरे परिवार के पीछे पड़ी है मोदी सरकार..', अवैध खनन मामले में फंसे CM हेमंत सोरेन का बयान

बहन के प्रेमी के टुकड़े कर कुत्तों को खिला दिए, पुलिस से बोला- नहीं मिलेगी लाश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -