पकिस्तान को अमेरिका ने फिर दिया बड़ा झटका, इस बार रोके 300 मिलियन डॉलर !
पकिस्तान को अमेरिका ने फिर दिया बड़ा झटका, इस बार रोके 300 मिलियन डॉलर !
Share:

वॉशिंगटन। विश्व पावर कहलाये जाने आने वाले अमरीका ने गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़े पकिस्तान को एक और झटका दिया है। इस बार अमेरिका ने पकिस्तान को हर साल दी जाने वाली 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद राशि को रोकने के अंतिम फैसले पर रोक लगा दी है। 

अमेरिका की मांगों पर पकिस्तान का पलटवार, इमरान बोले नहीं चलेगी मनमानी


अमेरिकी मीडिया के मुताबिक अमेरिका ने यह फैसला पकिस्तान में फ़ैल रहे आतंकी समूहों के प्रति उसकी निष्क्रियता को देखते हुए लिया है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन ने इस साल के शुरुआत में ही पाकिस्तान को दी जाने वाली इस राशि पर रोक लगाने की घोषणा कर दी थी। लेकिन अब इस फैसले पर अंतिम मुहर लगाई जा चुकी है। ट्रंप प्रशासन का  है कि पाकिस्तान सरकार अपने देश में आतंकियों को सुरक्षित पनाह दे रही है और आतंकवाद के खिलाफ कोई ठेश कदम नहीं उठा रही है। 

 
आपको बता दें कि अमेरिका कुछ महीनों पहले ही पाकिस्तान को दिए जाने वाली एक और मदद राशि को रोक चूका है। यह राशि अमेरिका द्वारा पिछड़े देशो की सेनाओ को आतंकवाद से निपटने के लिए दी जाती है। इस राशि को रोकने की मुख्य वजह भी पाकिस्तान द्वारा आतकवाद को सुरक्षित पनाह देना माना जा रहा है। गौरतलब है कि पकिस्तान अभी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है और ऐसे में अमेरिका द्वारा इस मदद को रोकना पकिस्तान की समस्याओं को और बढ़ा सकता है। 

ख़बरें और भी 

पाकिस्तान आर्थिक संकट : अमेरिका हुआ खफा तो जापान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, करेगा इतने अरब की मदद

इमरान खान का नया कदम, अब नीलाम करेंगे PMO के आलीशान वाहन

पाकिस्तान के बाद अमेरिका ने अब इनकी मदद भी रोकी, जानिए क्या है वजह

एशियाई खेल : आज इस खेल में इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और पाक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -