OMG ! इस एक पेड़ पर लगते हैं 40 प्रकार के फल
OMG ! इस एक पेड़ पर लगते हैं 40 प्रकार के फल
Share:

वाशिंगटन: अमूमन पर एक पेड़ पर एक ही किस्म का फल लगता है। लेकिन विश्व में एक ऐसा पेड़ भी है जिस पर एक, दो, पांच, दस नहीं बल्कि 40 प्रकार के फल आते हैं। इस खबर को पढ़कर एक बार तो विश्वास नहीं किया जा सकता, मगर यह बिल्कुल सच्चाई है। इस पेड़ पर कई प्रकार के फल आते है। अमेरिका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर ने एक ऐसा ही अनोखा पौधा तैयार किया है। 

इस पर 40 किस्म के फल लगते हैं। यह अनोखा पौधा 'ट्री ऑफ 40' नाम से बहुत मशहूर है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे कई प्रकार के फल लगते हैं। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि 40 किस्म का फल देने वाला यह पौधा बिकाऊ भी है। फिलहाल, 19 लाख रुपए तक इसकी कीमत लग चुकी है। इस पेड़ को अमरीका की सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रफेसर सैम वॉन ऎकेन ने विकसित किया है।

उन्होंने इस पेड़ का नाम ट्री ऑफ 40 रखा गया है। इस पेड़ में बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे फल आते हैं। इस अनोखे पोधे को तैयार करने के लिए उन्होंने विज्ञान का सहारा लिया है। उन्होंने इस कार्य की शुरुआत साल 2008 में की थी, जब उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य कृषि प्रयोग में एक बगीचे को देखा, जिसमें 200 किस्म के बेर और खुबानी के पौधे थे।

वित्त मंत्रालय ने 11 राज्यों को अतिरिक्त 15,721 करोड़ रुपये उधार लेने की दी मंजूरी

इस इंटरनेशनल वेब सीरीज में धमाल मचाएंगे वरुण धवन

किसान आंदोलन से 9000 कंपनियों को हुआ घाटा, NHRC ने उठाया ये बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -