मुस्लिम राष्ट्र सऊदी अरब पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप, हुए 350 अरब डाॅलर के करार
मुस्लिम राष्ट्र सऊदी अरब पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप, हुए 350 अरब डाॅलर के करार
Share:

सऊदी अरब। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब पहुंचे। यहां पर दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौते होने की जानकारी सामने आई है। यही नहीं अमेरिका ने सऊदी अरब से हथियारों की बड़ी डीलिंग की है। मिली जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप व उसकी पत्नी मेलानिया सऊदी अरब पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ। अरब में किंग सलमान ने ट्रंप का स्वागत किया। दोनों देशों के नेताओं के बीच औपचारिक चर्चा भी हुई।

इसके बाद लगभग 350 अरब डाॅलर के समझौते तक हुए। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया सऊदी अरब पहुंची। डोनाल्ड ट्रंप अरब के बाद इसरायल, फलस्तीन वेटिकन सिटी व सिसली के दौरे पर भी होंगे। ट्रंप की यात्रा को लेकर अमरीकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन का कहना है कि सऊदी अरब के साथ हुआ हथियार समझौता ईरान के दुष्प्रभाव का जवाब देने के लिए है।

टिलरसन ने कहा रक्षा प्रणाली और सेवाओं का ये पैकेज सऊदी अरब और समूचे खाड़ी क्षेत्र की दीर्घकालिक सुरक्षा को मजबूत किया जा सकेगा। खास बात यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री इवांका अरब यात्रा के दौरान पहुंची इस दौरान उन्होंने अपना सिर नहीं ढांका। उनके साथ ट्रंप के दामाद भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि दामाद जेरेड कुशनर ट्रंप प्रशासन के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

तिब्बती अमेरिकियों को तिब्बत आने के लिए चीन को देना होगा वीज़ा : अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

PAK को अमेरिका की फटकार, भारत पर हमला किया तो वो शांत नहीं बैठेगा

हक्कानी नेटवर्क का उपयोग अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ कर रहा पाकिस्तान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -