ट्रंप ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना
ट्रंप ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना
Share:

दानांग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने यह सराहना विकास के लिए की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोगों को सफलता के साथ एक किया है। हालांकि उन्होंने चीन की निंदा की। उनका कहना था कि चीन की जटिल कारोबारी और व्यापारिक नीतियों के लिए उन्होंने उसे झिड़क दिया है।

वियतनाम में एशिया पैसिफिक इकोनाॅमिक काॅर्पोरेशन को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, उन्होंने चीन की कारोबारी नीतियों की आलोचना की है। उनका कहना था कि, इस मामले में अमेरिका चुप्पी साधे नहीं रहेगा। भारत को लेकर उन्होंने कहा कि, भारत की जनसंख्या बहुत है। यह एक संप्रभु देश है। भारत की विकासगाथा विभिन्न लोगों को प्रभावित कर रही है।

विकास के चलते भारतीयों के लिए मौके भी बढ़े हैं। भारत ने अपनी इकोनाॅमिक पाॅलिसी को इतना फ्लैक्ज़िबल बना दिया है कि विश्व के लिए यह काफी फायदेमंद हो गई है। उल्लेखनीय है कि, उक्त बैठक में जापान, रूस और दक्षिण कोरिया के नेता भागीदारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत, आसियान और पूर्वी एशियाई देशों के शिखर सम्मेलन में भागीदारी करने के लिए रवाना होंगे।

डोनाल्ड ट्रंप की चर्च में, फायरिंग की निंदा

किम जोंग उन पर बरसे, डोनाल्ड ट्रंप

आखिर क्यों गायब हो गया ट्रंप का ट्विटर अकाउंट

भारत के लड़के ने ली अमेरिका की फिरकी

 
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -