क्या डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया को भी हुआ कोरोना ? दोनों ने खुद को किया क्वारंटाइन
क्या डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया को भी हुआ कोरोना ? दोनों ने खुद को किया क्वारंटाइन
Share:

वाशिंगटन​: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने अब अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस में भी दस्तक दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। दोनों के नमूने लिए गए हैं और कोरोना जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। ट्रंप ने अपने सलाहकार डोप हिक्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया है। खुद राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी।

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि, होप हिक्स बिना थके निरंतर काम कर रही थी। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फर्स्ट लेडी और मैं अपनी कोरोना रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तब तक हम दोनों खुद को आइसोलेट कर रहे हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने ये नहीं बताया है कि वो कितने दिन के लिए आइसोलेशन में रहेंगे। होप इन दिनों ट्रंप के चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थीं। पिछले कुछ सप्ताह से होप राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके विमान एयरफोर्स वन में भी यात्रा कर रहीं थीं। इसलिए ट्रंप और मेलेनिया ने कोविड टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप गुरुवार को एक फंडरेजर कार्यक्रम के लिए न्यू जर्सी गए थे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जुड डीरे ने एक बयान में कहा कि, 'राष्ट्रपति अपने और अमेरिकी लोगों के लिए काम करने वाले तमाम लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं।' हिक्स ने इस सप्ताह राष्ट्रपति के साथ कई बार यात्रा की है।

महामारी के बीच मॉस्को ने कड़े किए नियम

कनाडा सरकार में फिर से पेश किए गए नए विधेयक बिल

विपक्षी नेता नावाल्नी ने इस कारण से पुतिन को ठहराया दोषी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -