भारतीय इंजीनियर की हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी नौसेनिक को उम्रकैद
भारतीय इंजीनियर की हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी नौसेनिक को उम्रकैद
Share:

न्यूयोर्क। अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की हत्या करने के जुर्म में एक पूर्व अमेरिकी नौसेनिक को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। एडम पुरिंटोन नाम के इस पूर्व अमेरिकी नौसेनिक ने फरवरी 2017 में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हो गए थे जिनमे से एक भारतीय नागरिक आलोक मदासानी भी थे। 

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ग्रेनेड सहित आतंकी गिरफ्तार

एडम ने इस हमले की वजह 'ऐशिआ के लोगो से नफ़रत' बताते हुए कबूल किया है कि उसने नफरत के आधार पर ये गुनाह किया था। अब अमेरिका की एक कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। अटॉर्नी जनरल जेफ़ सेशन ने अमेरिकी मीडिआ को बताया कि इस आरोपी को बिना पैरोल की गुंजाइश के उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है। 

भारत ने 14 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में अमेरिका में बाहर से आये लोगों पर नफरत के आधार हमले करने के मामले काफी बढ़ गए है। इन हमलों के शिकार बने लोगों में भारतीय भी बड़ी मात्रा में शामिल है। आये दिन अमेरिकियों द्वारा भारतीयों पर जातीभेदी या नस्लभेदी टिप्पणियां और हमले होते रहते है। अमेरिका में  नफरत के आधार पर होने वाले इन हमलों में सबसे ज्यादा मुस्लिमों और सिख समुदाय के लोगो को निशाना बनाया जाता है। 

ख़बरें और भी 

अमेरिकी हवाई हमले में 28 आईएस आतंकी ढेर

दिल्ली एयरपोर्ट से एनआईए ने दबोचा, लश्कर का खूंखार आतंकी

लंदन: सबसे कम उम्र की महिला IS आतंकी को उम्रकैद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -