महिला ने निगलि सपने में अंगूठी, हकीकत में हुई सर्जरी
महिला ने निगलि सपने में अंगूठी, हकीकत में हुई सर्जरी
Share:

सपने में कई बार हम बुरी चीज़ें देखते हैं जो हकीकत लगती है. पर कई बार आप नींद में ऐसे काम कर जाते हैं जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक अमेरिकी महिला ने नींद में आए एक बुरे सपने के कारण अपनी सगाई की अंगूठी निगल ली. इसके बाद महिला को अस्पताल जाकर सर्जरी करानी पड़ी. महिला के अनुसार, उसे सपना आया था कि वह और उसका मंगेतर तेज गति से चल रही एक ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं और इस दौरान कुछ बुरे लोगों से अगूंठी को बचाने के लिए उसने इसे निगल लिया. इसके बाद उसे अस्पताल जाना पड़ा. 

हैरानी की और अजीब बात तो ये है कि महिला ने सपने में ही नहीं, बल्कि हकीकत में ही अंगूठी निगल ली. जानकारी के अनुसार, कैलिफोर्निया निवासी 29 वर्षीय जेना इवांस जब इस बुरे सपने के बाद जगी तो उसने देखा कि उसकी हीरे की अंगूठी उसकी उंगली में नहीं थी. महिला ने कहा कि इस घटना के बारे में बताने के लिए उसने अपने मंगेतर को जगाया और इसके बाद दोनों अस्पताल पहुंचे जहाँ उसकी सर्जरी की गई. 

यह घटना पिछले सप्ताह की बताई जा रही है. जब एक्स-रे स्कैन कराया गया तो इवांस के पेट में 2.4 कैरेट की अंगूठी होने की पुष्टि हुई. इवांस का कहना है कि जब उसके पेट से अंगूठी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई तो उसे उसकी मृत्यु होने से संबंधित रिलीज फॉर्म पर हस्ताक्षर करने को कहा गया. इवांस ने कहा, "इस समय मैं काफी रोई, क्योंकि अगर मैं मर गई तो बड़ी पागल कहलाऊंगी। मैंने इस शापित सगाई की अंगूठी के लिए लंबा इंतजार किया." सर्जरी के बाद पेट से अंगूठी निकाल ली गई. 

कोबरा को घेर चार बिल्लियों ने कर दिया उस पर अटैक, वीडियो हुआ वायरल

75 की उम्र में इस महिला को बनवाना पड़ा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें वजह

Video : 'वीरू सहस्त्र बुद्धि' की तरह ही दोनों हाथ से लिख सकती है ये बच्ची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -