लद्दाख विवाद पर बोला अमेरिका, कहा - भारत ने चीन को दिया करारा जवाब
लद्दाख विवाद पर बोला अमेरिका, कहा - भारत ने चीन को दिया करारा जवाब
Share:

वाशिंगटन: पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध पर चीन को अमेरिका ने कड़े शब्दों में चेताया है। अमेरिका ने कहा है कि चीन ने गलवान में दोनों देशों के बीच हुए खुनी संघर्ष में आक्रामकता दिखाई, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया है।  अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि, 'मैंने इस संबंध में मेरे भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से कई दफा चर्चा की की। चीन ने आक्रामकता दिखाई, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया।' 

पोम्पिओ ने कहा चीन अपने पड़ोसी देशों के साथ बॉर्डर को लेकर विवाद पैदा कर रहा है। वैश्विक बिरादरी को चीन को ऐसा करने से रोकना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ऐसा कोई पड़ोसी देश नहीं है, जो स्पष्ट शब्दों में कहता हो कि वह जानता है कि उसके देश की संप्रभुता कहां ख़त्म होती है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी उस संप्रभुता का लिहाज करेगी। 

अमेरिका के विदेश मंत्री ने आगे कहा चीन की इस हरकत पर पूरी दुनिया के सभी देशों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पोम्पिओ ने आगे कहा कि, 'जब मैं यहां हम कह रहा हूं, तो इसका अर्थ केवल अमेरिका से नहीं है, बल्कि जल्द ही यूरोपीय संघ के देशों से भी वार्ता की जाएगी कि हमें किस तरह चीनी सरकार की चुनौतियों का जवाब देना चाहिए।'

अमेरिका में फिर दोहराया गया जॉर्ज फ्लॉयड कांड, पुलिस की बर्बरता का शिकार हुआ एक 'भारतवंशी'

इंसान को ख़तरें में डाल रहा इंसान, जानिए जनसंख्या को रोकना है कितना जरूरी

विश्व मौसम संगठन ने किया खुलासा, अगले 5 सालों में वैश्विक तापमान में होगी बढ़ोतरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -