केरी ने की शांति वार्ता निरस्त करने की निंदा, कहा मॉस्को और दमिशक सैन्य समाधान चाहते है
केरी ने की शांति वार्ता निरस्त करने की निंदा, कहा मॉस्को और दमिशक सैन्य समाधान चाहते है
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी ने मॉस्को और दमिश्क पर यह इल्जाम लगाया है कि सीरिया में शांति वार्ता अस्थायी रुप से रोके जाने के बाद वे सीरिया में जारी युद्ध का राजनीतिक नहीं बल्कि सैन्य समाधान चाहते है। केरी ने कड़े शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उसके विवादास्पद हवाई अभियान में कोई कमी नही आएगी।

केरी ने यह टिप्पणी शांति वार्ता रोके जाने और सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद के कट्टर सहयोगी रुस के संकल्प लेने के बाद दी थी। केरी ने कहा कि रुसी हवाई हमलों के समर्थन से सीरियाई सरकारी बलों के विरोधियों के कब्जे वाले इलाकों पर हमले जारी है औऱ शासन एवं सहयोगी देशों के मलेशिया के लाखों नागरिकों की घेरेबंदी भी नहीं रुकी है।

इससे साफ पता चलता है कि वो राजनीतिक नहीं सैन्य समाधान चाहते है। इससे पहले अमेरिका और फ्रांस ने सीरिया के अलेप्पो के आस-पास रुसी बमबारी की निंदा की थी। केरी ने इस बमबारी को तत्काल बंद करने की पुनः अपील की। केरी ने सीरियाई शासन और उसके समर्थकों का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा प्रतिबद्धताओं का पालन करना और सीरियाई संकट के शांतिपूर्ण समाधान को समर्थन देने के उनके इरादों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय का विश्वास बहाल करना उनके लिए बीते समय की बात हो गई है।

केरी ने कहा कि इस अल्पविराम के दौरान विश्व को एक दिशा में दबाव बनाने की आवश्यकता है और वह है, सीरियाई लोगों की पीड़ा एवं दमन को रोकना और इस संघर्ष को खींचने के बजाए बंद करना। मॉस्को ने बार बार कहा है कि वह इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह समेत सीरिया में आतंकवादी संगठनों को निशाना बना रहा है लेकिन सीरियाई विपक्ष एवं पश्चिमी देशों का कहना है कि रूसी हमले लगभग पूरी तरह अन्य विद्रोही समूहों पर निशाना बनाकर किए गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -