भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा सचिव, करेंगे 2+2 वार्ता
भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा सचिव, करेंगे 2+2 वार्ता
Share:

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच 2+2 वार्ता के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और रक्षा सचिव मार्क एस्पर रविवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही भारतीय सेना की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

अमेरिका में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव से ठीक पहले दोनों मंत्रियों का दक्षिण एशियाई देशों का यह दौरा बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिका के दोनों मंत्री, विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मीटिंग करेंगे। भारत को इस 2+2 बातचीत से बहुत उम्‍मीदें हैं।  दरअसल, दो देशों के दो मंत्रियों के बीच होने वाली मीटिंग्स को 2+2 बैठक कहा जाता है। जापान ने इसका प्रारूप निकाला था, इसके बाद इसे कई देशों ने इसे आत्मसात किया है। बैठक के माध्यम से रक्षा सहयोग के लिए उच्च स्तरीय वार्ता को बढ़ावा मिलता है। सितंबर 2018 में भारत-अमेरिका के बीच पहली 2+2 बातचीत हुई जबकि दिसंबर 2019 में दूसरी दफा वार्ता हुई।

बताया जा रहा है कि दोनों देशों के दोनों मंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर वार्ता हो सकती है। सबसे अहम भारत चीन बॉर्डर विवाद है। हालांकि अमेरिका ने शुरू से ही भारत का समर्थन किया है, किन्तु इस बैठक में इस विषय और अन्य रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

 

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए क्या है कीमतें

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 540 अंक लुढ़का सेंसेक्स

एफएम द्वारा ऋण स्थगन माफी की घोषणा के बाद निफ्टी बैंक ने जारी की सूची

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -