भारत आऐंगे अमेरिकी रक्षामंत्री मैटिस
भारत आऐंगे अमेरिकी रक्षामंत्री मैटिस
Share:

न्यूयॉर्क। आगामी सप्ताह में अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस भारत आऐंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी भेंट होगी। जिम मैटिस ऐसे समय भारत आ रहे हैं, जब भारत में रक्षा मंत्री की कमान महिला नेत्री को मिली है। उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान निर्मला सीतारमण को रक्षामंत्रालय सौंपा गया था।

जिम मैटिस, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट करेंगे। दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में यह अमेरिका के किसी कैबिनेट मंत्री का पहला भारत दौरा होगा। मैटिस 26 सितंबर को दो दिन के लिए भारत आऐंगे। वे इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले समारोह में भागीदारी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में सुरक्षा व शांति स्थापित करने को लेकर भारत से कार्य करने के लिए कहा है। अमेरिका का कहना है कि, वह इस कार्य में भारत का सहयोग करेगा। इसके पहले अमेरिका के राज्य मंत्री रेक्स टिलर्सन ने भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भेंट की थी। दोनों ही नेताओं ने आतंकवाद, अफगानिस्तान के मसले पर चर्चा की थी। साथ ही भारत को लेकर पाकिस्तान के रूख पर भी दोनों नेताओं ने वार्ता की। जिसे अहम माना जा रहा है।

अमेरिका में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत

बैलिस्टिक मिसाईल पर उत्तर कोरिया लगा सकता है परमाणु बम

अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर्स की सेवाऐं रहेंगी कंटीन्यू

खोखले हुए सरकार के वादे, नहीं है महिला सुरक्षित

बाबा ने बताया चार सौ साल जीने का नुस्खा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -