प्रियंका को इस शख्स की बेटी समझ बैठी अमेरिकी कॉमेडियन रोजी, फिर मांगी माफी
प्रियंका को इस शख्स की बेटी समझ बैठी अमेरिकी कॉमेडियन रोजी, फिर मांगी माफी
Share:

अमेरिकी कॉमेडियन रोजी ओडोनेल ने इंडियन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से मालिबू में एक अजीब मुलाकात के उपरांत माफी मांगी है। रोजी ने इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर 2 वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने इस बात से पर्दा उठाया है कि रविवार को प्रियंका और उनके गायक पति निक जोनास के साथ क्या हुआ था। अपनी कार में शूट किए गए पहले वीडियो में, रोज़ी बोलती है कि मैं, मेरे बेटे और उसकी प्रेमिका ने निक और प्रियंका को डेट पर देखा। हमारे बगल में निक जोनस और उनकी पत्नी 'कोई' चोपड़ा बैठी हुई थी, जिसे मैं हमेशा दीपक चोपड़ा की बेटी के नाम से पहचानती थी।" दीपक चोपड़ा अमेरिका में एक लोकप्रिय लेखक हैं।

राेज़ी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा है कि प्रियंका से बात करते हुए "मैंने बोला कि मैं आपके पिता को जानती हूं। इस पर प्रियंका ने कहा, 'ओह सच में? मेरे पिता कौन हैं?' मैंने कहा 'दीपक'। उन्होंने कहा 'नहीं'। और चोपड़ा एक आम सरनेम है'। उस वक़्त मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई।" जिसके उपरांत रोजी ने वीडियो में बोला और पूछा ”क्या मैं अकेली थी जिसे हमेशा लगता था कि प्रियंका दीपक की बेटी है?”

रोज़ी के प्रशंसकों को लगता है कि जो कुछ हुआ उसके बारे में रोज़ी को बहुत बुरा लग रहा था और उसे इसके बारे में चिंता न करने के लिए कहा। कई लोगों ने मान लिया है कि उन्हें भी लगता है कि प्रियंका दीपक की बेटी हैं। हालांकि प्रियंका दिवंगत डॉक्टर अशोक चोपड़ा और डॉ मधु चोपड़ा की बेटी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rosie O’Donnell (@rosie)

जिसके उपरांत रोजी ने एक और वीडियो जारी किया। इस बार रोजी ने प्रियंका का वास्तविक नाम लेते हुए बोला है कि, "लोगों ने सोचा कि वह असभ्य थी। वह असभ्य नहीं थी, यह सिर्फ अजीब था। जाहिर तौर पर वह एक बहुत प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और उनसे (दीपक) बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। इसलिए मुझे यकीन है कि शुरुआत में उन्हें यह अजीब  लग रहा था।" रोजी ने स्पष्ट रूप से फिर से प्रियंका का नाम बताया और गड़बड़ी के लिए माफी भी मांग चुकी है। "माफ़ करना। कभी-कभी मैं गड़बड़ कर देती हूं।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rosie O’Donnell (@rosie)

इन ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर बनी अमायरा दस्तूर

मीनाक्षी शेषाद्रि की इस तस्वीर को देख फैंस हुए हैरान

रणबीर का नाम लेकर अर्जुन कपूर ने लिए आलिया भट्ट के मजे

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -