दीपावली पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करेगा अमेरिका, संसद में पेश हुआ बिल
दीपावली पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करेगा अमेरिका, संसद में पेश हुआ बिल
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका की एक प्रमुख सांसद ने शुक्रवार (26 मई) को अमेरिकी कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण बिल पेश किया। इसमें उन्होंने प्रकाश के पर्व दीपावली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। पूरे देश के विभिन्न समुदायों ने सांसद के इस कदम का स्वागत किया है। प्रतिनिधि सभा में बिल पेश करने के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिला सांसद ग्रेस मेंग (Grace Meng) ने कहा कि पूरे विश्व में बड़ी तादाद में लोग दीपावली पर्व मनाते हैं। अमेरिका में भी यह असंख्य परिवारों के लिए एक बेहद अहम दिन होता है।

अमेरिकी संसद में पास होने और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद दिवाली डे ऐक्ट अमेरिका का 12वां राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो जाएगा। इस संबंध में ग्रेस ने कहा है कि दिवाली के राष्ट्रीय अवकाश घोषित होने के बाद परिवारों और दोस्तों को एक साथ जश्न मनाने की इजाजत मिलेगी। इससे यह भी संदेश जाएगा कि सरकार देश की सांस्कृतिक विविधता को अहमियत देती है। उन्होंने आगे कहा कि दिवाली के दिन क्वींस में बेहतरीन माहौल रहता है। प्रति वर्ष यह देखा जा सकता है कि काफी सारे लोगों के लिए यह दिन कितना अहम है। ग्रेस ने कहा कि विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों से लिया गया अनुभव अमेरिका की शक्ति है।

ग्रेस मेंग ने कहा कि मेरा दिवाली डे ऐक्ट तमाम अमेरिकियों को इस दिन का महत्व बताने की एक कोशिश है। अब मेरी उम्मीद है कि यह बिल जल्द से जल्द कांग्रेस से पारित हो जाए। इस कदम का स्वागत करते हुए न्यूयॉर्क असेंबली की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि इस साल हमने देखा कि हमारा पूरा राज्य दिवाली और दक्षिण एशियाई समुदाय को मान्यता प्रदान करने के समर्थन में एक सुर में बोल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मेंग की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश बनाने के अपने आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जा रही हैं। जेनिफर ने कहा कि हम यह भी दिखा रहे हैं कि दिवाली एक अमेरिकी अवकाश है। दिवाली मनाने वाले 40 लाख से ज्यादा अमेरिकियों को सरकार देख रही है और उनकी सुन रही है। 

VIDEO! अचानक एयरपोर्ट पर भीड़ गए दर्जनों लोग, चले जमकर लात-घूंसे

मरने से पहले दादी ने पोती संग बनाया आखिरी वीडियो, फिर लगवा लिया 'मौत का इंजेक्शन'

सोशल मीडिया ट्रेंड के चक्कर में गई 13 वर्षीय बच्ची की जान, जरूर पढ़े ये खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -