अमेरिका की भारत को चेतावनी : रूस से हथियार ख़रीदे तो अमेरिका से किसी छूट की उम्मीद मत रखना !
अमेरिका की भारत को चेतावनी : रूस से हथियार ख़रीदे तो अमेरिका से किसी छूट की उम्मीद मत रखना !
Share:

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से भारत सरकार दुनियां भर के देशो से भारत के रिश्ते बेहतर करने की कोशिश कर रही है।  लेकिन इस कोशिश में कभी-कभार कुछ देश भारत से नाराज भी हो जाते है। इसी तरह रूस से हथियार खरीदने के भारत के फैसले की वजह से अब अमेरिका नाराज हो गया है। 

रूस और सीरिया को अमेरिका की चेतावनी, रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल बंद करे वरना...


अमेरिका के पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने भारत सरकार को आगाह किया है कि वो रूस से हथियार न ख़रीदे। इसके साथ ही अमेरिका ने यह भी कहा है कि अगर भारत रूस से हथियार खरीदेगा तो उसे अमेरिका से विशेष छूट मिलने की कोई गारंटी नहीं होगी। अमेरिका ने कहा है कि वो भारत को दी जाने वाली विशेष छूट को भी बंद कर सकता है। 

रूस और सीरिया को अमेरिका की चेतावनी, रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल बंद करे वरना...

गौरतलब है कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में रूस से एक डील करने के बात कही थी जिसके अंतर्गत भारत रूस से जमीन से हवा में लंबी दूरी की मारक क्षमता  वाली एस-400 मिसाइल-रोधी प्रणाली और अन्य आधुनिक हथियारों की खरीद कर रहा है। अमेरिका ने इसी बात का विरोध किया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि  अगले सप्ताह नई दिल्ली में होने वाली पहली भारत-अमेरिका की वार्ता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाएगी। 

ख़बरें और भी 

पहली बार अंतरिक्ष यात्री ने नासा से दिया इस्तीफा

अमेरिकी चुनाव घोटाला मामला : अमेरिकी संसद में पेश होंंगे फेसबुक और ट्विटर के CEO

अब मंगल पर पहाड़ों की खोज करेगा नासा

भारत और अमेरिका के बीच पहली टू प्लस टू वार्ता, माइक पोम्पिओ आएंगे भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -