भारत के सहारे चीन को घेरने की कोशिश कर रहा है अमेरिका
भारत के सहारे चीन को घेरने की कोशिश कर रहा है अमेरिका
Share:

बीजिंग : चीन के सरकारी मीडिया में कहा गया है कि चीन को अमेरिका से परेशान नहीं होना चाहिए। दरअसल अमेरिका भारत और जापान समेत अन्य देशों से संबंध मजबूत कर रहा है। इस तरह की उसकी भूराजनीतिक चाल से चीन को परेशान नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं बीजिंग को आर्थिक व सैन्य शक्ति बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। भारत और अमेरिका के बीच साजो सामान के आदान - प्रदान पर सहमति व समझौते को महत्वपूर्ण कहा गया है। यह बात ग्लोबल टाईम्स द्वारा जियोपाॅलिटकल गेम शूड नाॅट डायवर्ट चाइना शीर्षक के संपादकीय में प्रमुखता से कही गई है।

दरअसल चीन का मत है कि अमेरिकी मीडिया संगठन भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते को गलत तरह से प्रचारित कर रहा है। ग्लोबल टाईम्स ने अपने संपादकीय में कहा कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे लंबे समय से चली आ रही कुरील द्वीप श्रृंखला से जुड़े क्षेत्र संबंधी विवाद को लेकर कोई विशेष तरक्की नहीं होने देने के बाद भी रूस के ही साथ आर्थिक सहयोग को प्राथमिकता देने का मन बना रहे रहा है।

इसमें कहा गया है, इसे रूस को लेकर जापान की नीति में आये महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा सकता है. ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में साथ ही कहा है, ‘‘दोनों देशों के नेताओं के आर्थिक सहयोग की आठ योजनाओं पर काम करने की संभावना है.’’ 

पाकिस्तान खरीदेगा चीन से 8 पनडुब्बियां

चाइना के इस अनोखे गांव के बारे में जानकार दंग रह जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -