चंद्रयान-2: विक्रम से संपर्क के लिए इसरो को मिला US का साथ, नासा साझा करेगा लैंडिंग की तस्वीरें
चंद्रयान-2: विक्रम से संपर्क के लिए इसरो को मिला US का साथ, नासा साझा करेगा लैंडिंग की तस्वीरें
Share:

नई दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क करने को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का सहयोग कर रहा है। नासा ने कहा है कि वह इसरो के साथ चंद्रमा के उस स्थान की तस्वीरें साझा करेगा, जहां सात सितंबर की सुबह लैंडर विक्रम ने हार्ड लैंडिंग की थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि, नासा चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की लैंडिग से पहले और बाद की तस्वीरों को इसरो के साथ शेयर करेगा। इससे विक्रम को लेकर किए जा रहे अध्ययन में सहायता मिलेगी।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी भी लैंडर विक्रम के साथ संचार को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रही है, जिसने 7 सितंबर से कोई संकेत प्रेषित नहीं किया है। नासा का डीप स्पेस नेटवर्क (DSN) लैंडर विक्रम के साथ संचार को फिर से स्थापित करने की आस में रेडियो सिग्नल भेज रहा है। इसरो भी लैंडर के साथ संपर्क साधने के लिए बंगलूरू के पास स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (IDSN) के एंटेना का इस्तेमाल कर रहा है।

नासा ने चांद की सतह पर गतिहीन पड़े विक्रम लैंडर से संपर्क साधने के लिए उसे 'हैलो' मैसेज भेजा है। अपने डीप स्पेस ग्राउंड स्टेशन नेटवर्क के माध्यम से नासा के जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी (जेपीएल) ने लैंडर के साथ संपर्क साधने के लिए विक्रम को एक रेडियो फ्रीक्वेंसी भेजी है। नासा के एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है।

एक रुपए में इडली बेचने वाली दादी पर पड़ी सरकार की नज़र, केंद्रीय मंत्री ने दिलाया LPG कनेक्शन

Movie Review : संवेदनशील विषय पर बनी Section 375 बताएगी कोर्ट की सच्चाई..

Movie Review : एक बार फिर फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे आयुष्मान, बेहतरीन है Dream Girl

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -