हिलेरी-ट्रंप में कांटे की टक्कर, न्यू हैंपशायर में ट्रंप आगे
हिलेरी-ट्रंप में कांटे की टक्कर, न्यू हैंपशायर में ट्रंप आगे
Share:

न्यूजर्सी : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के प्रारंभिक नतीजे भी सामने आने लगे हैं। प्रारंभिक नतीजों में दो क्षेत्रों में हिलेरी क्लिंटन की जीत हो रही है जबकि एक स्थान पर डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं तो एक पर जीत गए है। अधिकांश परिणमों के अनुसार हिलेरी इस चुनाव में ट्रंप पर भारी नज़र आ रही हैं। दरअसल अमेरिका में 45 वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहे हैं आज हुए मतदान के क्रगम में जहां डिक्सविले नाॅच में 4-2 से ट्रंप हार गए और यहां हिलेरी ने जीत दर्ज की। तो दूसरी ओर हार्टस में भी हिलेरी ने जीत हासिल की।

यहां पर हिलेरी को 17 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं न्यू हैंपशायर में डोनाल्ड ट्रंप, हिलेरी क्लिंटन पर बढ़त बनाए हुए हैं। ट्रंप ने यहां पर 32-25 से बढ़त बनाई है, जबकि मिसफिल्ड में ट्रंप को जीत मिली है। हिलेरी की जीत से ओबामा उत्साहित हैं तो दूसरी ओर अमेरिका में रहने वाले अल्पसंख्यकों का एक वर्ग भी खुश हैं। गौरतलब है कि ट्रंप ने अपने शुरूआती प्रचार में इस वर्ग को निशाने पर लिया था।

इतना ही नहीं ट्रंप को लेकर आउटसोर्सिंग इंडस्ट्रिज़ भी प्रारंभिक परिणाम आने के बाद राहत महसूस कर रही हैं। ट्रंप ने अपने प्रचार में कथिततौर पर भारतीयों पर अमेरिकियों का रोजगार छिनने का आरोप लगाया था। अब देखना यह है कि कौन उम्मीदवार राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम परिणामों में जीत हासिल कर व्हाईट हाउस की सीढ़ी चढ़ता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -