इतिहास का सबसे महंगा 'इलेक्शन' होने जा रहा है अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, खर्च होंगे इतने अरब डॉलर
इतिहास का सबसे महंगा 'इलेक्शन' होने जा रहा है अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, खर्च होंगे इतने अरब डॉलर
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका में हो रहा वर्ष 2020 का राष्ट्रपति चुनाव US के इतिहास का सबसे महंगे चुनाव के रूप में दर्ज होने जा रहा है। इस चुनाव में पिछले राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले दोगुनी राशि खर्च होने का अनुमान जताया गया है। इस बार लगभग 14 अरब डॉलर खर्च होने की संभावना है। शोध समूह 'द सेंटर फॉर रेस्पॉनसिव पॉलिटिक्स' ने कहा कि वोटिंग से पहले के अंतिम महीने में राजनीतिक चंदे में भारी इजाफा हुआ है और इसके चलते इस चुनाव में जो 11 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान लगाया गया था, वह पीछे छूट गया है। 

शोध समूह ने कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में 14 अरब डॉलर खर्च हो सकते हैं, जिससे चुनाव में खर्च के पुराने सभी रिकॉर्ड टूट रहे हैं। समूह के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बिडेन अमेरिकी इतिहास के पहले उम्मीदवार होंगे, जिन्होंने दानकर्ताओं से एक अरब डॉलर की राशि हासिल की है। बिडेन के प्रचार अभियान को 14 अक्तूबर तक 93.8 करोड़ डॉलर मिले हैं, जिससे डेमोक्रेट की रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को हराने को लेकर उनकी उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। वहीं, ट्रंप ने दानकर्ताओं से चुनाव प्रचार के नाम पर 59.6 करोड़ डॉलर प्राप्त किए हैं।

शोध समूह ने कहा है कि, 'महामारी के बाद भी हर कोई वर्ष 2020 के चुनाव में ज्यादा राशि दान कर रहा है, फिर चाहे वह आम लोग हों या अरबपति।' समूह ने एक बयान में कहा है कि इस बार महिलाओं ने दान देने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

''इस्लामोफोबिया' के खिलाफ एक साथ आएं'... पाक पीएम इमरान का मुस्लिम देशों को पत्र

ट्रम्प एडीएमएन ने एच-1 बी वीजा के लिए स्क्रैप लॉटरी सिस्टम का रखा प्रस्ताव

चीन के राज्य संचालित शो प्रसारण में पैगंबर मोहंमद चित्र को लेकर छिड़ी जंग


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -