अमेरिका ने कहा भारत में बढ़ रही है असहिष्णुता
अमेरिका ने कहा भारत में बढ़ रही है असहिष्णुता
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिका द्वारा भारत में बढ़ती असहिष्णुता व हिंसा पर चिंताई जताई गई है। अमेरिका ने भारत सरकार से कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा और अपराधियों को सजा दिलवाने हेतु हर तरह के उपाय किए जाए। अमेरिकी रिपोर्ट द्वारा कहा गया कि भारत में गोमांस का सेवन करने वाले लोगों के विरूद्ध हिंसा की घटनाऐं बढ़ी हैं। दरअसल इस मामले में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जाॅन किर्बी द्वारा कहा गया कि सभी तरह की असहिष्णुता से मुकाबला करने व धार्मिक व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने के प्रयास में वे भारत सरकार और नागरिकों के साथ हैं।

उनका कहना था कि हिंसा और असहिष्णुता की खबरों से वे परेशान हैं। इस तरह की समस्याओं का सामना करने वाले विश्वभर के देशों की सरकारों से वे यह कह रहे हैं कि अपराधियों को सजा दिलाने व नागरिकों को संरक्षण देने हेतु हर तरह के प्रयास करने होंगे। किर्बी द्वारा यह कहा गया कि भारतीय नागरिकों के सहिष्णु विचार को साकार करने हेतु अमेरिका साथ मिलकर कार्य करने के लिए तैयार हैं।

इस सप्ताह का प्रारंभ मध्यप्रदेश के मंदसौर में रेलवे स्टेशन पर गाय के स्वयंभू संरक्षकों द्वारा गोमांस होने के शक में दो महिलाों को पुलिस की मौजूदगी में पिटाई की थी। गौरतलब है कि कुछ लोगों को इस बात का शक था कि उनके पास गोमांस है मगर बाद में यह जानकारी लगी कि उनके पास भैंस का मांस था। इस घटना के दौरान पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया था। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जाॅन किर्बी द्वारा कहा गया है कि भारतीय नागरिकों के हित में अमेरिका भारत के साथ मिलकर कार्य करने के लिए तैयार है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -