तूफ़ान से अमेरिका में मची भारी ताबाही, कई लोगों की मौत, चारों तरफ खौफनाक मंजर
तूफ़ान से अमेरिका में मची भारी ताबाही, कई लोगों की मौत, चारों तरफ खौफनाक मंजर
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका इस वक़्त बड़ी मुसीबत का सामना कर रहा है। पूरा दक्षिण पूर्वी इलाका हरिकेन इयान (Hurricane Ian) के कारण बुरी तरह तबाह हुआ पड़ा है। फ्लोरिडा में तो इतनी तबाही मची है कि वहां की तस्वीरें देखकर ही दिल दहल जाए। अब यह तूफान साउथ कैरोलिना (South Carolina) की ओर बढ़ रहा है। बोट्स, समुद्र से न जाने किस तरह सड़कों पर और घरों तक पहुंच गईं। वहीं, छोटे प्लेन तूफानी हवाओं की वजह से पार्किंग एरिया से खिसक कर गड्ढों में गिर गए हैं। कुछ जगहों पर तो सड़कों के किनारे पड़े हैं। बिजली के खंभे टूटे पड़े हुए हैं। मोबाइल लाइन डिस्टर्ब है। संचार व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। 

रेसक्यू टीम फ्लोरिडा में फंसे हुए लोगों की सहायता के लिए जीतोड़ मशक्कत कर रहे हैं। हरिकेन इयान अपने पीछे ऐसी तबाही छोड़ गया है, जिस बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। हरिकेन इयान फ्लोरिडा पार करते-करते उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया था। मगर, बाद में फिर से वह कैटेगरी-1 का हरिकेन बन गया। अब यह साउथ कैरोलिना की दिशा में बढ़ रहा है। फिलहाल अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) के ऊपर वह 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से आगे बढ़ रहा है और इसी रफ़्तार से फ्लोरिडा में भी हवाएं चली थीं।  

US नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा है कि साउथ कैरोलिना के लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहां जानलेवा बाढ़ आने की आशंका है। तेज हवाओं से बिजली के खंभे टूट सकते हैं। क्योंकि अमेरिका का हजारों किमी लंबा दक्षिण-पूर्वी तटीय इलाका इसकी चपेट में है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि हरिकेन इयान, फ्लोरिडा के लिए इतिहास का सबसे खतरनाक तूफान हो सकता है। यहां पर बहुत अधिक नुकसान हुआ है। कई लोगों की मौत हो गई है। 23 लाख से अधिक घर और व्यवसाय बिना बिजली सप्लाई के हैं। 

'एक इंच जमीन नहीं देंगे..', रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन को बाइडेन की कड़ी चेतावनी

काली माँ की मूर्ति तोड़ी, मंदिर में लिख दी बाइबिल की आयत.., विदेशों में हिन्दुओं पर लगातार हमले

स्कूल में बम ब्लास्ट, 100 मासूम बच्चों की मौत, मृतकों में अधिकतर शिया मुसलमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -