यौन उत्पीड़न के एक और मामले में फंसे ट्रम्प के चहेते जज, अब निष्पक्ष जाँच की कर रहे मांग
यौन उत्पीड़न के एक और मामले में फंसे ट्रम्प के चहेते जज, अब निष्पक्ष जाँच की कर रहे मांग
Share:

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के दौरान भ्रस्टाचार और नियमों के उल्लंघन जैसे आरोपों से जूझ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चहेते जज और ब्रेट कावानाह पर भी अब कानून का सिकंजा कसता नजर आ रहा है। ब्रेट के ऊपर पिछले 10 दिनों में दो महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए है। 

अमेरिका : प्रवासी भारतीयों को ट्रम्प सरकार का झटका, बदला महत्वपूर्ण नियम

दरअसल अमेरिका के मशहूर जज ब्रेट कैवनॉग पर कुछ समय पहले ही अमेरिका की एक प्रोफेसर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस महिला का आरोप था कि ब्रेट ने  तक़रीबन 36 साल पहले उनका यौन शोषण किया था जब वे हाई स्कुल में थी। ब्रेट के ऊपर लगे इस गंभीर आरोप की अभी तक ठीक से जाँच भी नहीं हुई थी कि अब उनके ऊपर अमेरिका की ही एक और महिला ने यौन शोषण का आरोप लगा दिया है। इस महिला का कहना है कि  ब्रेट ने  25 साल पहले उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था। 

अमेरिकी राष्ट्रपति की मौजूदगी में आज सुषमा स्वराज लेंगी UN असेंबली की बैठक में हिस्सा


इस मामले में जज ब्रेट कैवनॉग का कहना है कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप सरासर झूट है और वे पूरी तरह से बेकसूर है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मामले में केवल एक निष्पक्ष प्रक्रिया का इंतजार कर रहे है जिसके जरिये वे अपने सामान की रक्षा करते हुए खुद को निर्दोष साबित कर दे। उल्लेखनीय है कि ब्रेट कैवनॉग अमेरिकी राष्ट्रपति  ट्रम्प के चहेते जज माने जाते है और वे कुछ समय पहले ही अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट के जज के पद के लिए भी नामांकित हुए थे। 


ख़बरें और भी 

परमाणु निरस्त्रीकरण : जल्द होगी डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात

ट्रंप ने सुषमा से कहा - मैं भारत से प्यार करता हूं..

अमेरिका से डरा दक्षिण कोरिया, रोक दिया ईरान से तेल आयात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -