ट्रेड वॉर के कारण अमेरिका और चीन दोनों को हो रहा नुकसान, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
ट्रेड वॉर के कारण अमेरिका और चीन दोनों को हो रहा नुकसान, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
Share:

वाशिंगटन: विश्व की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर लगातार जारी है। इन घटनाक्रमों के बीच अगस्त में चीन का अमेरिका के साथ व्यापार दस प्रतिशत से ज्यादा घट गया है। हालांकि, दोनों देश आपसी विवाद को सुलझाने के लिए वार्ता की तैयारी कर रहे हैं किन्तु शुल्क को लेकर मतभेद लगातार गहरा रहे हैं, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के लिए भी चुनौती बना हुआ है।

रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, चीन में अमेरिकी उत्पादों का आयात माह के दौरान 22.5 प्रतिशत घट गया है। चीन ने अपनी शुल्क दरें बढ़ा दी हैं और कंपनियों को ऑर्डर निरस्त करने के लिए भी कहा है, जिससे उसका अमेरिका से आयात नीचे आ गया है। चीन ने अपने निर्यातकों से अमेरिका की जगह अन्य बाजारों में विकल्प तलाशने को कहा है। किन्तु कमजोर होती वैश्विक मांग की वजह से उन्हें इसमें समस्या आ रही हैं।

अगस्त में चीन का वैश्विक निर्यात तीन प्रतिशत घट गया है। जुलाई में चीन का वैश्विक निर्यात 12.2 प्रतिशत बढ़ गया था। अमेरिका और चीन के वार्ताकार अक्टूबर में वार्ता की तैयारी कर रहे हैं। इसमें चीन के व्यापार अधिशेष और उसकी प्रौद्योगिकी विकास रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी। दोनों पक्षों ने अभी तक इस गतिरोध को ख़त्म करने के लिए किसी तरह की छूट देने का संकेत नहीं दिया है।

विश्व साक्षरता दिवस: देश की इतनी आबादी अब भी है अशिक्षित

बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्वकप के लिए किया क्वालीफाई

जानिए क्यो मनाया जाता 'अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस', ये है भारत की स्थिति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -