आपस में टकराए चीन और अमेरिका के जहाज़, दोनों देशों में बढ़ा तनाव
आपस में टकराए चीन और अमेरिका के जहाज़, दोनों देशों में बढ़ा तनाव
Share:

वॉशिंगटन: अमेरिका और चीन दोनों ही देशों के बीच फिलहाल कुछ नहीं चल रहा है, कुछ समय पूर्व ही अमेरिकी सेना का जहाज दक्षिण चीन सागर में देखा गया था जिससे एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति नजर आने लगी थी और अब हाल में ही दक्षिण चीन सागर में सुरक्षा के लिहाज से गए अमेरिकी नौसेना के जहाज और चीनी नौसेना के जहाज के बीच आपस में टकराव हुआ है। 

ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, कहा सद्दाम हुसैन जैसा हाल कर देंगे

वहीं इस घटना को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अब दोनों ही देशों की स्थिति बड़ी ही खतरनाक होने वाली है। एक ओर जहां चीनी नौसेना ने दक्षिण चीन सागर मेें अपना अधिकार स्थापित कर लिया है तो वहीं दूसरी ओर अमेरिकी नौसेना भी पीछे नहीं हट रही है और लगातार ही सीमा के आसपास घूमकर जायजा लेती नजर आ रही है। इसके साथ ही दोनों देशों के समुद्री जहाजों के बीच हुए असहज टकराव से कोई नुकसान नहीं हुआ है। अमेरिकी जहाज के कैप्टन की हिम्मत से एक बड़ा हादसा टल गया। 

भारतीयों से ज्यादा हिन्दी के मुरीद हैं विदेशी

यहां हम आपको बता दें कि अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय कानून की मंजूूरी मिलने से अब वह अपनी सीमा​ के अलावा अन्य स्थानों पर भी गश्त रख सकेगा। वहीं चीनी नौसेना के जहाज ने उस स्थान से युद्ध का अभ्यास किया है जो विवादित है। इस प्रकार से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चीन और अमेरिका के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं हैं और आगामी समय में इनके बीच विवाद और भी बढ़ सकता है। 


खबरें और भी 

अब मंगल पर सब्जियां उगाने की तैयारी कर रहे वैज्ञानिक

अमेरिका से डरा दक्षिण कोरिया, रोक दिया ईरान से तेल आयात

संबंध बनाते हुए टूट गया पति का मुख्य अंग, पत्नी ने किया यह काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -