बर्फीले तूफान से बेहाल अमेरिका, 26 लोगों की मौत, साढ़े 5 करोड़ लोग प्रभावित
बर्फीले तूफान से बेहाल अमेरिका, 26 लोगों की मौत, साढ़े 5 करोड़ लोग प्रभावित
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका और जापान में इन दिनों बर्फीले तूफान ने कहर बरपा रखा है। अमेरिका में ज्यादातर हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही तेज हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका में अब तक बर्फीले तूफान में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जापान में भीषण बर्फबारी की वजह से 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

अमेरिका में बर्फबारी के कारण 7 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। ठंड से सबसे अधिक प्रभावित न्यूयॉर्क का बफेलो इलाका है। यहां 43 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके कारण लोगों का सड़क पर चलना कठिन हो रहा है। यही नहीं पॉवर स्टेशन पर बर्फबारी के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। यहां 12 लोगों की मौत ठंड के कारण हुई है। पूरे साउथ अमेरिका में ठंड का कहर देखने को मिल रहा हैं। यहां क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न का मजा भी ठंड ने बिगाड़ दिया है। यहां लगभग 5.5 करोड़ लोग ठंड से प्रभावित हुए हैं। नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, फ्लोरिडा के मियामी, थंपा, ऑरलेंडो और वेस्ट पाल्म बीच में 25 दिसंबर को 1983 के बाद सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। 

बफेलो में सभी तरह की परिवहन सुविधाएं बाधित हुईं। यहां ट्रेनें और हवाई यात्रा को निरस्त करना पड़ा। यहां तक कि भीषण बर्फबारी के कारण सड़क रास्ते भी बंद रहे। फ्लाइट टिकट वेबसाइट FlightAware के अनुसार, शनिवार को लगभग 4,000 फ्लाइट्स में देरी हुई। वहीं, 2000 उड़ाने रद्द हुईं। 

जनवरी 2023 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें हॉलिडे की लिस्ट

नेहरू-गांधी और अटल जी के समाधी स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी, अर्पित की श्रद्धांजलि

ठिठुरन भरी ठंड से अगले 4 दिन कोई राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -