पति ने पत्नी के लिए बुक किया मसाज, घर आकर बलात्कार कर गया कर्मचारी
पति ने पत्नी के लिए बुक किया मसाज, घर आकर बलात्कार कर गया कर्मचारी
Share:

नई दिल्ली: एक महिला का आरोप है कि मसाज के लिए उनके घर पर आए शख्स ने उसका बलात्कार किया है। दरअसल, महिला के पति ने Soothe ऐप से होम-मसाज बुक किया था। इस मामले में महिला ने ऐप के विरुद्ध केस दर्ज करवाया है। कोर्ट में जमा दस्तावेजों के अनुसार, जांच के दौरान ये सामने आया है कि शख्स ने पहले भी एक कस्टमर का बलात्कार किया।

केस अमेरिका के न्यूयॉर्क का है। महिला ने बीते हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला है कि उन्हें इस बात का डर है कि वह ‘हैवान’ फिर से उनके घर आएगा। इसलिए वह वहां से शिफ्ट होने का मन भी बना चुकी है। महिला ने अपने वीडियो बाइट में बोला है कि- वह जानता है कि मैं कहां रहती हूं। इसलिए उस हैवान के घर पर आ जाने का डर भी सता रहा है।  दरअसल, यह मसाज महिला के लिए उनके पति ने बुक किया था। वह खुद उस वक़्त शहर से बाहर गए हुए थे। ब्रुकलिन सुप्रीम कोर्ट में दर्ज मुकदमे के अनुसार, पति का गिफ्ट पत्नी के लिए बहुत ही बुरे सपने की तरह साबित हुआ।

खबरों का कहना है कि कोर्ट में दायर मुकदमे में महिला ने Soothe पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने हर्नांडो को हायर करने में रूल्स  का पालन नहीं किया। इतना ही नहीं Soothe ने एक बाहरी कंपनी Evident को कर्मचारियों के बैकग्राउंड चेक्स के लिए इनलिस्ट कर दिया था। महिला ने Soothe और Evident, दोनों कंपनियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का इल्जाम है कि कंपनी ने हर्नांडो का बैकग्राउंड अच्छे से चेक नहीं किया था और कंपनी की लापारवाही के कारण से उनका रेप हुआ। अब इस केस पर पुलिस की जांच चल रही है। हालांकि, अब तक Soothe और Evident की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं है।

विक्षिप्त महिला के साथ 6 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

बड़े भाई के साथ भागी पत्नी, तो दो बच्चों की हत्या कर पति ने की ख़ुदकुशी

आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम से ताल्लुक रखने वाली महिला गिरफ्तार, पति की तलाश जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -