यहाँ गिरी थीं माता सती के बाएं पैर की उंगलियां, है शिव−शक्ति संप्रदाय का महत्वपूर्ण केन्द्र
यहाँ गिरी थीं माता सती के बाएं पैर की उंगलियां, है शिव−शक्ति संप्रदाय का महत्वपूर्ण केन्द्र
Share:

नवरात्रि का पर्व हर साल मनाया जाने वाला पर्व है और इस समय शारदीय नवरात्रि चल रही है। नवरात्रि में लोग मातारानी के बड़े-बड़े मंदिरों में जाते हैं और इन्ही में शामिल हैं 52 शक्तिपीठ। जी हाँ और आज हम बात कर रहे हैं अम्बिका मंदिर शक्तिपीठ की जो राजस्थान में उदयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर गिर्वा की पहाडि़यों के बीच बसे कुराबड़ गांव के समीप स्थित है। कहा जाता है यह मंदिर परिसर करीब 150 फीट लम्बे ऊंचे परकोटे से घिरा है। जी हाँ और यहां माता सती के बाएं पैर की उंगलियां गिरी थीं। यह अम्बिका मंदिर राजस्थान के मंदिरों की मणिमाला का मोती कहा जाता है। जी दरअसल इस मंदिर के गर्भ गृह में बनी पीठिका पर अम्बिका माता की मूर्ति विराजित है।

जी हाँ और गर्भ की विग्रह पट्टिका पर विभीन्न मुर्तिया उकेर गई है जिनकी सुन्दरता देखने लायक है। यहाँ गणेश जी के सम्मुख देवी माता की मूर्ति है। इसी के साथ गर्भ गृह की परिक्रमा हेतु सभा मण्डप के दोनों ओर छोटे−छोटे प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। जी हाँ और गर्भ गृह की विग्रह पटि्टका मूर्तिकला का अद्भुत खजाना है। यहां द्वारपाल के साथ गंगा, यमुना, सुर−सुंदरी, विद्याधर एवं नृत्यांगनाओं के साथ−साथ देवप्रतिमाओं के अंकन में शिल्पियों का श्रम देखते ही बनता है।

यहां से प्राप्त प्रतिमाओं के आधार पर इतिहासकारों का मानना है कि यह स्थान पांचवी व छठी शताब्दी में शिव−शक्ति संप्रदाय का महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है। जी हाँ और इसका निर्माण खजुराहो में बने लक्ष्मण मंदिर से पहले करीब 960 ईस्वी के आसपास माना जाता है। मंदिर के स्तम्भों पर उत्कीर्ण लेखों से पता चलता है कि ग्यारहवीं शताब्दी में मेवाड़ के शासक अल्लट ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। यहां देवी को अम्बिका कहा गया है। धार्मिक महत्व की दृष्टि से यह प्राचीन शक्तिपीठ है। जी हाँ और कहा जाता है यहाँ माँ सती के बाएं पैर की उंगलियां गिरी थीं।

नवरात्रि: नेत्रों का है विकार तो जरूर करें नैनादेवी मंदिर के दर्शन

श्री कृष्ण को पाने के लिए राधा रानी ने की थी कात्यायनी पीठ की पूजा

विचित्र और गुप्त तरह से होती है मां पाटन देवी की पूजा, यहाँ कर्ण स्नान करने से दूर हो जाता है कुष्ठ रोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -