आप भी पढ़कर दंग रह जाएंगे महाभारत के यह अनोखे रहस्य
आप भी पढ़कर दंग रह जाएंगे महाभारत के यह अनोखे रहस्य
Share:

आप सभी को बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन महाभारत की रचना शुरू हुई थी और हम सभी ने महाभारत टीवी पर देखी ही है. वहीं महाभारत के कुछ ऐसे भी तथ्य हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और आज हम आपको उन्ही से रूबरू करवाने जा रहे हैं. जी हाँ, आइए जानते हैं.

महाभारत के कुछ अनोखे रहस्य-  जी दरअसल एकमात्र कौरव है जो महाभारत के दौरान नहीं मरे थे. जी हाँ, युयुत्सु धृतराष्ट्र का ऐसा पुत्र था जो महाभारत युद्ध समाप्त होने के बावजूद बचा रहा. वहीं युयुत्सु का जन्म धृतराष्ट्र की पत्नी से नहीं हुआ था और वह दासी का बेटा था. दासी से युयुत्सु का जन्म हुआ और युयुत्सु की उम्र लगभग दुर्य़ोधन की उम्र के बराबर थी. कहा जाता है दुर्योधन ने द्रौपदी के स्वयंवर में भाग नहीं लिया था और इसकी वजह यह थी कि दुर्योधन का विवाह पहले से ही कलिंग की राजकुमारी भानुमती से हो चुका था और दुर्योधन ने अपनी पत्नी को वचन दिया था कि वह दोबारा किसी से विवाह नहीं करेगा इसलिए दुर्य़ोधन ने द्रौपदी के स्वयंवर में भाग नहीं लिया.

इसी के साथ बहुत कम लोग जानते हैं कि सारे कौरव पांडवों के खिलाफ़ नहीं थे. जी हाँ, धृतराष्ट्र के पुत्र युयुत्सु और विकर्ण ने पांडवों के खिलाफ किये कौरवों के काम का विरोध किया था और उन्होंने भरे दरबार में द्रौपदी के चीरहरण का भी विरोध किया. इसी के साथ यह बात भी लोग नहीं जानते हैं कि द्रौपदी का भाई एकलव्य का अवतार था. जी हाँ, वैसे तो एकलव्य का जन्म वासुदेव के भाई देवाश्रव के यहां हुआ था लेकिन वे जंगल में खो गए थे और उनका पालन-पोषण एक निषाद हिरण्यधनु ने किया.

इसी के साथ एकलव्य बाद में जरासंध के यहां तीरंदाज़ी करते थे और जब कृष्ण रुक्मिणी को विवाह के लिए लेकर जा रहे थे तब जरासंध और शिशुपाल ने उनका पीछा किया. वहीं एकलव्य ने जरासंध का साथ दिया और कृष्ण ने एकलव्य का वध कर दिया. कहा जाता है एकलव्य की गुरू निष्ठा के कारण उसे एक नए अवतार का वरदान दिया और दूसरे जन्म में एकलव्य द्रौपदी के जुड़वां भाई के रूप में जन्में. उनका नाम धृष्टद्युम्न था.

बिल्वपत्र की जड़ के यह 6 लाभ सुनकर ख़ुशी से झूम जाएंगे आप

अयोध्या मामले पर महंत धर्मदास का बड़ा बयान, मध्यस्थता को लेकर कही ये बात

हेमा को अनाड़ी कहने पर धमेंद्र को मांगनी पड़ी माफ़ी, किया ये ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -