इन तथ्यों को जानकर आपको भारतीय रेल पर गर्व होगा
इन तथ्यों को जानकर आपको भारतीय रेल पर गर्व होगा
Share:

आज जिस स्वरुप में हम रेलवे को देखते है ,दरसल रेलवे संचार एवम आवागमन का सुलभ माध्यम बनाने के पीछे लार्ड डलहौजी का एकमात्र उद्देश्य था, की भारत की प्राकृतिक सम्पदा को स्त्रोत से ले कैसे बाज़ारों तक पहुंचकर ब्रिटिश ख़ज़ाने को बढ़ाया जाये इसलिये उन्होंने पहली बार स्वार्थवश भारत को जोड़ने की संभावना की पारीकल्पना की। यह कल्पना भारत में फैली हुई असीम प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर ब्रिटेन शासन को समृद्ध करने के लिए थी | अनाज, बहुमूल्य लकड़ियां, मसाले, फल, कोयला, लोहा जैसे तमाम बहुमूल्य वस्तुऐं को दुनिया भर में नियार्त कर  ब्रिटिश सरकार ने असीमित धन कमाया पर 1947 के बाद यही रेलवे भारत सरकार के अन्तर्गत आकर  देश के समृद्धि और विकास में सहायक हुआ |

जाने क्यों खास है हमारी भारतीय रेलवे :- 


1 भारत में 7,500 रेलवे स्टेशन हैं।

2 भारतीय रेल एक दिन में लगभग 25 लाख लोगों को यात्रा करवाती है। यह ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी से अधिक है।

3 पहली यात्री ट्रेन: 16th अप्रैल 1853 |

4 सबसे पहले रेलवे पुल: मुंबई-ठाणे रूट पर डापुरी पुल|

5 सबसे पहले रेल सुरंग: पारसिक सुरंग|

6 पहला भूमिगत रेलवे: कोलकाता मेट्रो|

7 पहली कम्प्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली शुरू: नई दिल्ली (1986)

8 नवापुर एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में एवं आधा गुजरात में पड़ता है

9 फरीदाबाद-आगरा सेक्शन भारत का सबसे तीव्रतम सेक्शन है यहाँ लगभग सभी वातानुकूलित सुपरफास्ट ट्रेन 150kmph की अधिकतम गति से चलती हैं|

10 भारतीय रेलवे की सबसे कम दूरी की चलने वाली ट्रेन सिर्फ 3 किमी की यात्रा तय करती है | यह ट्रैन नागपुर और अजनी स्टेशनों के बीच चलती है|

11 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की सबसे ज्यादा स्टेशनों पर चलने वाली ट्रैन है । इसके 115 हाल्ट हैं|

12 भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल का मालिक है। पुल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बनाया गया है। यह 359 मीटर (1,180 फुट) नदी के ऊपर (कुतुब मीनार की ऊंचाई से पांच गुना) है।

13 पीर पंजाल भारत का सबसे लंबा रेलवे ट्रैक है जोकि सुरंग में चलता है। इसकी लंबाई 11.215 है। इसका निर्माण जम्मू-कश्मीर में दिसंबर 2012 में पूरा हुआ था।

14 भारतीय रेल का शुभंकर भोलू, गार्ड हाथी है|

15 देश में सबसे व्यस्त जंक्शन लखनऊ है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -