चाचा नेहरू के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
चाचा नेहरू के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
Share:

14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर देश में बाल दिवस मनाया जाता है.  वो बच्चों को काफी प्यार करते थे. जिसकी वजह से उनको चाचा नेहरू भी बुलाया जाता है. जवाहरलाल नेहरू अपनी जिंदगी को काफी रॉयल अंदाज में जीते थे. वे दिखने में काफी साधारण थे लेकिन उनके रहने का अंदाज काफी शानदार रहा है. उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं जवाहरलाल नेहरू से जुड़े ऐसे फैक्ट्स, जो बहुत कम लोग जानते हैं....

नेहरूजी के कपड़े धुलने जाते थे लंदन
जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू इलाहाबाद के बड़े वकील थे. नेहरूजी को बचपन से ही शानदार बीता है. कहा तो ये भी जाता है कि मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू के कपड़े लंदन में धुलने जाते थे.

सिगरेट हुई खत्म तो विमान से लाई गई 
जवाहरलाल नेहरू को सिगरेट पीने का बहुत शौक था. वो हर जगह सिगरेट पीते नजर आते थे. एक वक्त की बात है जब नेहरूजी भोपाल पहुंचे तो वहां उनकी 555 ब्रांड की सिगरेट खत्म हो गई. वहां कहीं भी उनकी सिगरेट नहीं मिली. जिसके बाद विशेष विमान में इंदौर से सिगरेट लाई गई.

अपने नाई के लिए लंदन से लाए घड़ी
जवाहरलाल नेहरू एक बार लंदन जाने वाले थे. उनका नाई हमेशा लेट हो जाया करता था. नेहरूजी के पूछने पर नाई ने कहा- 'मेरे पास घड़ी नहीं है, जिसके कारण हमेशा लेट हो जाता हूँ.' जिसके बाद वो लंदन से नई घड़ी लाए थे.

नेहरूजी के कहने पर टाटा ने बनाया था लैक्मे ब्यूटी प्रोडक्ट
लैक्मे ब्यूटी प्रोडक्ट देश का जाना माना नाम है. लेकिन, इसके बनने के पीछे की कहानी थोड़ी दिलचस्प है. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इस बात को लेकर चिंति‍त थे कि भारतीय महि‍लाएं ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स पर बड़े पैमाने पर वि‍देशी मुद्रा खर्च कर रही हैं. जिसको देखते हुए नेहरू ने जेआरडी टाटा ने ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने का निवेदन किया और लैक्मे मार्केट में आया.

जब पहली बार विदेश से आई नेहरूजी के लिए कार
नेहरूजी को कार से घूमने का काफी शौक था. मोतीलाल नेहरू भी ये बात अच्छे से जानते थे. मोतीलाल नेहरू ने बेटे के लिए विदेशी कार मंगवाई थी. आपको बता दें, इलाहाबाद की सड़कों पर आने वाली यह पहली कार थी.

ये हैं फोटोशॉप के महारथी, पल में आ जाती है कोई भी एक्ट्रेस इनकी बाँहों में

हमारा 'Hole puncher' भी मना रहा है अपना 131वां जन्मदिन, गूगल ने बदला अपना डूडल

यहां मिलते हैं, बिस्कुट से लेकर शराब तक, just as a "प्रसाद"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -