आतंकी हमले को करारा जवाब : अमरनाथ यात्रा के लिए आज सुबह रवाना हुआ 3000 श्रद्धालुओं का जत्था
आतंकी हमले को करारा जवाब : अमरनाथ यात्रा के लिए आज सुबह रवाना हुआ 3000 श्रद्धालुओं का जत्था
Share:

अनंतनाग। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में लगभग 8.20 बजे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस दौरान करीब 7 लोगों की मौत हो गई। तो दूसरी ओर लगभग 19 श्रद्धालु घायल हो गए। अनंतनाग के बटेंगू क्षेत्र में मृतकों में 5 महिलाऐं सम्मिलित थीं। आतंकियों की इस कायरना हरकत के बाद भी अन्य श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ा है, मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए अगला जत्था रवाना हो गया है मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के बेस कैंप से प्रातः लगभग 3.15 बजे पहलगाम के रास्ते से लोग रवाना हो रहे हैं।

इस मार्ग के जत्थे में 2389 श्रद्धालु पहुंचेंगे। तो दूसरी ओर 1529 पुरूष व 537 महिलाऐं शामिल हैं। जत्थे में 250 साधु भी शामिल हैं। बालटाल के मार्ग से 973 यात्री 754 पुरूष व 219 महिला श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंचे। घायलों को दिल्ली ले जाने का प्रबंध किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि आतंकियों की साजिश के सामने हम नहीं झुकेंगे।

एक यात्री ने बताया कि आतंकियों ने हमला बस के दाहिनी ओर से किया गया था। यात्रियों पर ऐसे समय अंधेरा किया गया था जब अंधेरा था। वाहन चालक ने बस को रोक लिया फिर आगे जाकर बस को रोक लिया। इस हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी, गुलाम नबी आजाद के ही साथ अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक जताया।

LoC पर फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया जवाब, 2 पाक सैनिक सहित 7 लोगों की मौत

अमरनाथ में आतंकी हमला, 7 की मौत कई घायल

जम्मू कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -