अमरनाथ आतंकी हमले में मारे गए मृतकों के शव गुजरात पहुंचे, CM  रूपानी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
अमरनाथ आतंकी हमले में मारे गए मृतकों के शव गुजरात पहुंचे, CM रूपानी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
Share:

अनंतनाग। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा से लौटने वाले श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हो गया था। आतंकियों ने अंधेरे का लाभ लेते हुए बस पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 7 लोग मारे गए हैं। हमले में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबल सहित 19 लोग घायल हो गए। अमरनाथ यात्रियों की बस पर अंधाधुंध फायरिंग होने के मामले में जांच में कई तरह के खुलासे किए गए हैं। इस तरह के हमले के बाद देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रियों का जत्था बेस कैंप से व्यापक सुरक्षा प्रबंध के बीच अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए निकला। आतंकी हमले में जो श्रद्धालु मारे गए उनके शवों को वायुसेना के विमान से सूरत पहुंचाया गया। इनके पहुंचने पर परिजन शव देखकर बिलख गए। आतंकी हमले में गुजरात के 5 लोग मारे गए। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने घायलों से चर्चा की और कहा कि गुजरात के 17 यात्री घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने हमले में मारे गए श्रद्धालुओं के शवों को उनके परिजन को सौंपने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने बस के वाहन चालक की सराहना की। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच पहले भी मुठभेड़ हुई थी। इस हमले का मास्टर माइंड लश्कर ए तैयबा का कमांडर बशीर लश्करी सहित अन्य 3 आतंक हमले में मारे गए थे। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर से जम्मू की ओर जाने वाली बस अनंतनाग में बटेंगू के समीप पहुंची। आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग प्रारंभ कर दी। सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी से आतंकियों का सामना किया।

इस हमले में आतंकियों ने पुलिस बल और सुरक्षाबल पर जमकर फायरिंग की। हमले के बाद राज्यपाल एनएन वोहरा और राज्य की सीएम महबूबा मुफ्ती ने आपस में चर्चा की। जो लो इस हमले में मारे गए हें उनके लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने 10 लाख रूपए की घोषणा की है। आतंकी हमले में गुजरात के 5 लोगों की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक को बहादुरी का अवार्ड दिए जाने की सिफारिश भी की गई। 

अमरनाथ में आतंकी हमला, 7 की मौत कई घायल

जम्मू कश्मीर पुलिस ने पकड़ा लश्कर का एक आतंकी

LoC पर फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया जवाब, 2 पाक सैनिक सहित 7 लोगों की मौत

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -