अमरनाथ यात्रा फिर शुरू,1514 यात्रियों का जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा फिर शुरू,1514 यात्रियों का जत्था रवाना
Share:

जम्मू: अमरनाथ यात्रा तीन दिनों तक बंद रहने के बाद कश्मीर के बालटाल मार्ग से पुन: शुरू हो गई है। रविवार को 1,514 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां बताया, "आज (रविवार) तड़के 4.45 बजे 1,514 यात्रियों का एक जत्था भगवती नगर यात्री निवास (जम्मू) से रवाना हुआ। अब तक 2,40,000 से ज्यादा यात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।"

बालटाल आधार शिविर की ओर जाने वाला श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लन, गगनगिर और सोनमर्ग गांवों में भूस्खलन के चलते पिछले तीन दिनों से बंद था। भूस्खलन में तीन लोगों की जानें गईं, जम्मू एवं कश्मीर के गांदरबल जिला के जिला प्रशासन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राजमार्ग से आज पुन: आवाजाही बहाल कर दी गई है।"

दो जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 29 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन के साथ संपन्न होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -