टीवी के बहुत ही बेहतरीन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन हो चुका है और उनके निधन की खबर से टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दिखाई दे रही है। इस समय अभिनेता के फैंस और कई सितारों के लिए इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनने के बाद उनके दोस्त जैस्मिन भसीन और उनके ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहाँ दोनों भावुक नजर आए।
Chehra jo hamesha haste hue dekha।। khush dekha… lekin aaj jaisa dekha bass dil toot gaya stay strong sana।। #numb #heartbroken
— Aly Goni (@AlyGoni) September 2, 2021
जी दरसल अली और जैस्मिन एयरपोर्ट से सीधे सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंचे और दोनों की आँखे नम नजर आईं। वैसे जैस्मिन और सिद्धार्थ काफी अच्छे दोस्त थे। जी हाँ, दोनों ने सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में साथ काम किया था और दोनों सेट पर खूब मस्ती करते थे। वहीँ अब सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनकर जैस्मिन भावुक हो गईं और उन्होंने एक ट्वीट कर बताया कि 'हैरान हूं और विश्वास करना मुश्किल है कि तुम इतनी जल्दी छोड़कर चले गए। स्वर्ग को एक और स्टार मिला। तुम्हारी याद आएगी सिद्धार्थ।'
Numb and in disbelief
— Jasmin bhasin (@jasminbhasin) September 2, 2021
You left too soon. The heaven got a star . Will miss you Sidhart.
इसी के साथ अली गोनी ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर शहनाज का हाल बताया है। जी दरअसल अली ने लिखा, ‘चेहरा जो हमेशा हंसते हुए देखा।। खुश देखा।। लेकिन आज जैसा देखा बस दिल टूट गया।। मजबूत बनी रहो सना।‘ आप सभी को हम यह भी बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी और इसी शो के बाद दोनों साथ होने लगे। जी दरअसल शो में शहनाज ने कई बार सिद्धार्थ को लेकर अपने प्यार का इजहार किया, हालाँकि सिद्धार्थ ने कभी कुछ नहीं कहा।
जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या हुआ बदलाव?
'हम भी मुसलमान, कश्मीर के मुस्लिमों के लिए उठाएंगे आवाज़।।', तालिबान दिखाने लगा अपना असली रंग
बचपन से ही सामान्य बच्चों की तरह नहीं थे पद्म विभूषण और विश्व योग गुरु जग्गी वासुदेव