नहीं रहे न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर
नहीं रहे न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर
Share:

कोलकाता। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। लंबे समय से उनका उपचार किया जा रहा था लेकिन 69 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे सर्वोच्च न्यायालय के 39 वें मुख्य न्यायाधीश थे। एक चिकित्सालय में उनका उपचार किया जा रहा था। वे भारत के प्रधान न्यायाधीश भी रहे हैं और 292 दिनों तक इस पद को संभाला।

जेपी एसोसिएट्स और निर्भया कांड के मामले में वे चर्चाओं में आए। उनभर जेपी एसोसिएट्स को लाभ पहुंचाने का आरोप लगा था लेकिन उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया था।

अल्तमस कबीर का जन्म 1948 में हुआ था। इसके बाद उच्च शिक्षा उन्होंने कलकता विश्वविद्यालय से की थी। उन्होंने इस विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी की उपाधि प्राप्त की थी। उन्हें वर्ष 2005 में झारखंड सर्वोच्च न्यायालय का प्रमुख न्यायाधीश बनाया गया था। इतना ही नहीं वे विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष थी थे।

प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में भीख मांगने पर प्रतिबंध लगाएगी सरकार

SC में अब 28 जज

सिखों पर बनने वाले चुटकुलों पर SC का रोक लगाने से इंकार

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -