उंगलियों की स्किन फटने से हैं परेशान तो अपनाए ये सबसे आसान घरेलू नुस्खे
उंगलियों की स्किन फटने से हैं परेशान तो अपनाए ये सबसे आसान घरेलू नुस्खे
Share:

आज के समय में हाथों की खूबसूरती पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। वैसे यह खूबसूरती तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब उंगलियां चमकदार हों। ऐसे में आकर्षक कलर के नेल पेंट और रिंग्स उंगलियों के लुक में चार चांद लगा देती हैं। हालाँकि स्किन के साथ हाथों की उंगलियों की ख़ास देखरेख की जरूरत होती है। कई बार लड़कियों को उंगलियों की स्किन फटने की समस्या आ सकती है। ऐसे में फटी हुई उंगलियां न सिर्फ हाथों की शोभा बिगाड़ती हैं, बल्कि दर्दभरी भी हो सकती हैं। जी हाँ और उंगलियों की स्किन फटने के क्या कारण हैं, इस पर ध्यान देना चाहिए। यह समस्या गंभीर भी हो सकती है लेकिन इस समस्या को घरेलू उपायों के जरिये ठीक किया जा सकता है। आइए बताते हैं कैसे?

कोकोनट ऑयल - नारियल के तेल से रोजाना उंगलियों की अच्छे से मसाज करनी चाहिए। जी दरअसल यह तेल उंगलियों को मॉइस्चराइज करता है। इस तेल से उंगलियों की फटी हुई स्किन सही होने लगती है और कुछ दिनों में ही आपको इसका असर दिखने लगेगा।

एलोवेरा जैल- फटी हुई उंगलियों को ठीक करने में एलोवेरा जैल मददगार है। एलोवेरा जैल स्किन की सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। जी हाँ और एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग के गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल उंगलियों को सॉफ्ट रखता है और खूबसूरती बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

ये हैं अन्य उपाय-
* सेंधा नमक के गुनगुने पानी में फटी हुई उंगलियां डुबोकर रखने से फायदा मिलता है।
* वैसलीन से उंगलियों की मालिश करने से स्किन सही होने लगती है। 
* शहद और नारियल के तेल की मसाज से फटी उंगलियों से राहत मिलती है।
* टी ट्री आयल फटी हुई उंगलियों को सही करता है। 
* अरंडी के तेल से रोज उंगलियों की मासाज करने से आराम मिलता है। 
* जैतून के तेल में वेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाकर उंगलियों में मालिश करने से फायदा होगा।

सिंक में फंसा है कचरा और आती है बदबू तो यूँ चुटकियों में करें साफ़

चाहिए रवीना जैसी ग्लोइंग स्किन तो जानिए उनका सीक्रेट डाइट प्लान

घर पर बनाए सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक, बहुत आसान है विधि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -