अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' इस देश में अब भी मचा रही हंगामा
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' इस देश में अब भी मचा रही हंगामा
Share:

पुष्पा: द राइज़ ने अपनी रिलीज के एक वर्ष के उपरांत भी न केवल देश में बल्कि अब विदेशों में भी बेंचमार्क सेट करना जारी रखा हुआ है। अल्लू अर्जुन स्टारर ये ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बीते माह रूस में रिलीज़ हुई थी और पहले ही 1.02 करोड़ रूबल की कमाई भी करने में कामयाब हो चुकी है। रूस में 8 दिसंबर को रिलीज हुई यह मूवी अब भी 774 स्क्रीन्स पर सफलतापूर्वक ही चल रही है, रिलीज के तीसरे वीक में होने के बावजूद, पुष्पा: द राइज रशिया में रिलीज होने वाली अब तक की फेवरेट इंडियन मूवी की लिस्ट में आगे आ चुके है। 

खबरों का कहना है कि वहां की लैंगुएज में डब की गई भारतीय मूवी में अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्श वॉर का कहा जा रहा है जिसने 1.7 करोड़ रूबल की कमाई की थी। हालांकि, पुष्पा: द राइज़ के करेंट ट्रेंड को देखते हुए, मूवी के इन नंबरों को पार करने और अब तक की सबसे सफल रशियन डब्ड इंडियन फिल्म बनने का अनुमान भी लगाया जा चुका है।

 

अल्लू अर्जुन स्टारर मूवी ने 8 दिसंबर को अपनी ग्रैंड रूशियन लैंगुएज रिलीज़ देखी है और मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में दर्शकों को लुभाने के उपरांत, देश में तूफान ला दिया। रूस में रिलीज होने वाली कुछ इंडियन मूवीज में से एक और पहले से ही ऑनलाइन इम्पैक्ट क्रिएट कर चुकी ये मूवी अब लोगों को एंटरटेन कर रही है जिसके साथ अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता भी नए स्तरों पर पहुंच चुकी है। इस मूवी का रूसी दर्शकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और नंबर्स इस बात की गवाही हैं कि कैसे मूवी इतिहास में अब तक की सबसे पसंदीदा और सफल रूसी डब्ड इंडियन फिल्मों में से एक के रूप में सामने आ चुकी है।

अप्रैल माह में इस दिन रिलीज़ होगी NTR30

रणबीर की एनिमल पर आया इस साउथ सुपर स्टार रिएक्शन

कृति सेनन संग डेटिंग की खबरों पर प्रभास ने कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -