'अपने बैग भरो, तैयार रहो' महाराष्ट्र के मंत्री को किरीट सोमैया की चेतावनी
'अपने बैग भरो, तैयार रहो' महाराष्ट्र के मंत्री को किरीट सोमैया की चेतावनी
Share:

मुंबई: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया इन दिनों ठाकरे सरकार के मंत्रियों पर आरोपों की बौछार करने में लगे हुए है। जी दरअसल सोमैया ने बीते सोमवार को बजरंग खरमाटे के सांगली और तासगांव की प्रॉपर्टी का जायजा लिया। वहीँ उसके बाद सोमैया ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब पर गंभीर आरोप लगा डाले। जी दरअसल उन्होंने कहा, 'परब की बेनामी संपत्ति खरमाटे के नाम पर है। आरटीओ अधिकारी खरमाटे अनिल परब के करीबी माने जाते हैं।'

इसी के साथ उन्होंने बताया, 'आरटीओ अधिकारी बजरंग खरमाटे करीब 750 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सैलरी 70 हजार है। ऐसे में उनके पास इतनी संपत्ति आई कैसे? सोने-चांदी की दुकान, प्रथमेश पाइप फैक्ट्री खरमाटे की है। प्रथमेश खरमाटे के बेटे का नाम है। प्रथमेश के नाम पर खरमाटे ने कई धंधे खोले हुए हैं। अनिल परब के सेक्रेट्री के पास इतनी प्रॉपर्टी कैसे? अगर सचिव के पास इतनी संपत्ति तो मंत्री महोदय के पास कितनी होगी?' इस तरह किरीट सोमैया ने कई सवाल खड़े किये।

वहीँ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, 'मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे के 19 बेनामी बंगले हैं। इसलिए ठाकरे सरकार बेनामी सरकार है। ठाकरे इलेवन सरकार और उद्धव ठाकरे सहित 12 लोगों के घोटालों का हम दिवाली तक पर्दाफ़ाश करेंगे। हम ठाकरे की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। अगर उन्होंने घोटाला किया हो तो ठाकरे सरकार जांच करवा कर देख ले। अनिल परब की जांच शुरू है। भावना गवली अगले हफ्ते और जितेंद्र आव्हाड आपको भी खुलकर चेतावनी दे रहा हूं, अपने बैग भरो, तैयार रहो।'

इस देश में 2 साल के बच्चे को लगी कोरोना वैक्सीन, बना ऐसा करने वाला दुनिया का पहला मुल्क

थलाइवी को कंगना ने बताया अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म

बिहार में जारी हुए सोने-चांदी के दाम, जानिए क्या हुआ बदलाव?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -