ख़राब हुए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के सभी शौचालय, डायपर पहनकर गुजारा कर रहे अंतरिक्ष यात्री
ख़राब हुए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के सभी शौचालय, डायपर पहनकर गुजारा कर रहे अंतरिक्ष यात्री
Share:

वाशिंगटन:  अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में अंतरिक्ष यात्रियों को इन दिनों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नासा के अनुसार, ISS का कोई भी टॉयलेट काम नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को डायपर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ISS के कमांडर लूसा परमिटानो के अनुसार, अमेरिकी हिस्से में लगा शौचालय लगातार खराबी का संकेत दे रहा है। 

वहीं, रूसी हिस्से में लगा हुआ शौचालय पूरा भर चुका है और अब इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रूस में निर्मित किए गए दो शौचालय लगाए गए है। एक शौचालय अमेरिकी हिस्से में आता है, तो दूसरे शौचालय को रूसी हिस्से में आता है। इन दोनों के अतिरिक्त, अंतरिक्ष स्टेशन से सम्बंधित सोयूज अंतरिक्ष यान में भी शौचालय हैं, किन्तु उनका इस्तेमाल अंतरिक्ष यान की उड़ान के दौरान किया जाता है। स्थिर रहने की स्थिति में इनका इस्तेमाल कभी-कभार ही होता है।

इस वक़्त अंतरिक्ष में दो अंतरिक्ष स्टेशन काम कर रहे हैं। इनमें से एक अमेरिका, रूस, यूरोपीय संघ, कनाडा और जापान की सहायता से संचालित किया जाता है। इसे ही 'अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन' (ISS) के नाम से जाना जाता है। दूसरा अंतरिक्ष स्टेशन चीन का है और इसका नाम 'तिआनगोंग-2' है। ISS को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया गया है। यह स्टेशन निरंतर पृथ्वी की परिक्रमा करता रहता है। इससे पहले रूस का अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' पृथ्वी की परिक्रमा किया करता था, किन्तु इसको संचालित करने में ज्यादा खर्च आने और सुरक्षा कारणों की वजह से इसे 2001 में दक्षिण प्रशांत महासागर में गिरा दिया गया था।

पाकिस्तान में भी लगे JNU की तरह आज़ादी के नारे, छात्रों पर लगाई जा रही देशद्रोह की धारा

पुलिस में भर्ती होने के लिए महिलाओं को देना होता है ये 'घिनोना' टेस्ट, कई देश कर चुके हैं बैन

भारतीय सेना के इस जवान ने विश्व बॉडी बिल्डिंग में जीता स्वर्ण पदक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -