भारत ने शुरू की बलूच वेबसाइट और एप सेवा
भारत ने शुरू की बलूच वेबसाइट और एप सेवा
Share:

नई दिल्ली:  भारत ने बलूचिस्तान पर अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करने के वास्ते बलूच सेवा में वेबसाइट ओर मोबाइल एप सेवा की शुरूआत कर दी है। इस सेवा को प्रसार भारती की ओर से शुरू किया गया है। इसके बाद बलूच भाषा को विश्व भर में पहुंचाने का कार्य आसान हो जायेगा। गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने आकाशवाणी से भी बलूच भाषा में कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब बलूचिस्तान पर भारत की पकड़ को मजबूत बनाने के लिये कदम उठा रहे है। इसके लिये उन्होंने न केवल बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया था वहीं इसके बाद आकाशवाणी से भी बलूच भाषा में कार्यक्रम प्रसारित करने का निर्णय लिया।

अब वेबसाइट और मोबाइल एप सेवा की भी शुरूआत भारत सरकार ने की है। बताया गया है कि दूरदर्शन न्यूज ने भी बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती का इंटरव्यू लिया है और इसके लिये टीम को जिनेवा भेजा गया था।

भारत नहीं छोड़ेगा बलूचिस्तान का मुद्दा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -