हांगकांग में आज भी रद्द रही विमान सेवाएं, ये है कारण
हांगकांग में आज भी रद्द रही विमान सेवाएं, ये है कारण
Share:

हांग कांग: हांग कांग से जाने वाली सभी विमान सेवाओं को आज यानि मंगलवार को रद्द कर दिया गया है। विश्व के व्‍यस्‍ततम हवाई अड्डे में से एक पर प्रदर्शन होने के बाद एयरपोर्ट के अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने दूसरे दिन भी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया। हांग कांग की नेता कैरी लैम ने मंगलवार सुबह प्रेस वार्ता में भावुक प्रतिक्रिया देते हुए चेताया कि यदि बढ़ती हुई हिंसा पर लगाम नहीं लगाई गई तो गंभीर परिणाम होंगे। 

सोमवार को भी लोकतंत्र समर्थक हजारों प्रदर्शनकारियों के हांगकांग एयरपोर्ट पर उमड़ने के बाद यहां से फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई थी। अपनी उड़ानों से हवाई अड्डे पर उतरने वाले मुसाफिरों का स्वागत हजारों की तादाद में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने किया, जिन्होंने आजादी के नारे लगाए। उनमें से अधिकतर प्रदर्शनकारी काले कपड़ों में थे।

आपको बता दें कि लोकतंत्र समर्थकों का आंदोलन तीन महीनों से निरंतर जारी है। इससे पहले रिपोर्टों में यह कहा गया था कि हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों ने अपने विरोध प्रदर्शन की रणनीति में परिवर्तन किया है। वे अब पुलिस-प्रशासन से सीधे भिड़ने के स्थान पर ‘हिट एंड रन’ (वार करो और भाग जाओ) की तरह अपने विरोध प्रदर्शन को अंजाम दे रहे हैं।

कश्मीर मामले पर अमेरिकी सांसद ने जताई थी चिंता, अब मांगनी पड़ी माफ़ी

पाकिस्तान की नई साजिश बेनकाब, पुलवामा जैसे हमले की साजिश रच रहा हाफिज सईद - रिपोर्ट

दुनिया भर से मदद मांगकर थक गया पाक, कहा- कश्मीर मुद्दे पर कोई नहीं दे रहा साथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -